फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Katwak made talent in fashion show

फैशन शो में कैटवाक कर दिखाई प्रतिभा

Wed, 12 Apr 2017 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज Updated Wed, 12 Apr 2017 12:16 AM IST
विज्ञापन
Katwak made talent in fashion show
मेडिकल कालेज में फैशन शो जलवा-2017 में भारतीय सेना की ड्रेस में जलवा बिखेरती गर्ल्स स्टूडेंट्स। - फोटो : Students in ramp

राजकीय मेडिकल कालेज के आडीटोरियम सभागार में सोमवार की रात दो बजे तक चले सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ सरगम-2017 का भव्य समापन हुआ। पैरा-13, 14, 15, 16 के स्टूडेंट्स ने फैशन शो जलवा-2017 में कैटवाक कर अपनी प्रतिभाएं दिखाई। गर्ल्स व ब्वायज स्टूडेंट्स ने भारतीय सेना की यूनिफार्म में देश भक्ति का जज्बा दिखाया। एक सप्ताह तक चले खेलकूद प्रतियोगिताओं को जीतने वाली टीम व खिलाड़ी को शील्ड व मेडल देकर सम्मानित किया गया।

विज्ञापन


सांस्कृतिक कार्यक्रमों के दौरान पैरा-14 के स्टूडेंट्स ने हास्य नाटिका ढोंगी बाबा की कृपा पर कार्यक्रम प्रस्तुत किया। इस हास्य कार्यक्रम में हर प्रश्न पर बाबा की दया व कृपा मिलने पर लोग लोटपोट हुए। टीवी सीरियल सीआईडी पर भी लघु नाटिका आयोजित की गई। इसमें व्यंग्य के रूप में इंसपेक्टर दया के गेट को तोड़ने व कुछ तो गड़बड़ को दर्शाया गया। ज्ञानेंद्र गौतम ने फिल्मी कलाकार राजकुमार, नसरुद्दीन शाह पर मिमिक्री कर हंसाया।
विज्ञापन


स्टूडेंट्स की मांग पर प्राचार्य डा. डीएस मारतोलिया ने फिल्मी गीत दर्दे दिल, दर्दे जिगर, दिल में जगाया आपने सुनाया। डा. मनीष ने मुझे रात दिन बस मुझे चाहती रहो गजल सुनाई। डा. नरेंद्र त्रिपाठी ने फिल्मी गीत आते-जाते खूबसूरत आवारा सड़कों पर तालियां बटोरी। वरिष्ठ चिकित्सक डा. एडी त्रिपाठी ने चौदहवीं का चांद हो पर वाहवाही लूटी। स्टूडेंट्स कीर्ति व अनुभव की जोड़ी ने गजल सुनाकर लोगों को भाव विभोर कर दिया। निकेता, साक्षी, वैभवी व स्वाती की जोड़ी ने सामूहिक नृत्य व सामूहिक डांस प्रस्तुत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पैरा-2014 के फरहद ने जीती व्यक्तिगत चैंपियनशिप
तिर्वा। मेडिकल कालेज के खेल मैदान पर एरीना-2017 के तहत एक अप्रैल से आठ अप्रैल तक चले विभिन्न खेलकूद में व्यक्तिगत चैंपियनशिप पैरा-2014 के स्टूडेंट फरहद अली ने जीती। पैरा-2014 की ब्वायज टीम ने क्रिकेट, फुटबाल, वालीबाल में गोल्ड मैडल हासिल किए। जूनियर चिकित्सक डा. यतेंद्र व डा. रेनू की टीम ने मिक्स डबल, बैडमिंटन में गोल्ड, चेस व कैरम में गोल्ड, डा. रेनू ने बैडमिंटन सिंगल्स में गोल्ड व डबल्स में सिल्वर मैडल हासिल किया। इस जोड़ी को प्राचार्य ने मैडल प्रदान कर सम्मानित किया। इसी तरह पैरा-2015 व पैरा-2016 में विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान पाने वाले छात्रों को प्राचार्य व फैकल्टी की टीम ने मेडल व शील्ड देकर सम्मानित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed