{"_id":"572f82dd4f1c1b735f5ccff6","slug":"katra-home-to-deshraj-dispensary","type":"story","status":"publish","title_hn":"कटरा के देशराज का घर बना डिस्पेंसरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कटरा के देशराज का घर बना डिस्पेंसरी
अमर उजाला ब्यूरो/कन्नौज
Updated Sun, 08 May 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन
कटरा के नाले की सफाई करते पालिकाकर्मी।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कटरा में डायरिया का प्रकोप देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मोहल्ले में डेरा जमा लिया है। मोहल्ले के देशराज के घर को अस्थाई रूप से डिस्पेंसरी बना दिया गया। टीम ने पूरे दिन यहां मरीजों को देखा और उन्हें दवाइयां वितरित की। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ.पीएन बाजपेई के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की एक टीम ने कटरा में ही 24 घंटे कैंप लगाया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की टीम ने मोहल्ले के देशराज के आवास को अस्थाई रूप से डिस्पेंसरी बना दिया।
यहां रात-दिन रुककर डाक्टरों की टीम ने मरीजों का परीक्षण कर उन्हें दवाएं वितरित की। रविवार को सत्यप्रकाश की पत्नी कमला देवी और पुत्र अंशू भी डायरिया की चपेट में आ गए थे। मोहल्ले में मौजूद स्वास्थ्य टीम ने उनका परीक्षण कर उन्हें तत्काल दवाएं उपलब्ध कराईं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ.राहुल मिश्रा ने बताया कि फिलहाल मोहल्ला कटरा में डायरिया के प्रकोप को काबू में कर लिया गया है।
एक दो लोगों को छोड़कर अब कोई भी व्यक्ति डायरिया के प्रकोप में नहीं है, लेकिन इसके बाद भी यहां स्वास्थ्य टीम लगातार कैंप कर रही है। रविवार को चिकित्साधिकारी डॉ.मनोज त्रिपाठी के नेतृत्व में फार्मासिस्ट पुनीत मिश्रा, उमेश सक्सेना व एनएस त्रिपाठी की टीम ने पूरे दिन मरीजों को दवाएं वितरित की। उधर पालिका प्रशासन ने मोहल्ले की गलियों और नालियों की सफाई कराकर उसमें चूना डलवाया।