{"_id":"5978dc7a4f1c1b43228b4858","slug":"kargil-martyrdom-wives-honor","type":"story","status":"publish","title_hn":"कारगिल शहीदों की पत्नियों का किया सम्मान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कारगिल शहीदों की पत्नियों का किया सम्मान
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
Updated Wed, 26 Jul 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
कारगिल युद्ध के शहीदों की पत्नियां और अधिकारी।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय पर बुधवार को कारगिल विजय दिवस समारोह का आयोजन किया गया। यहां शहीदों को पत्नियों को सम्मानित किया गया। 1999 के भारत-पाक युद्ध में कारगिल पर युद्ध मिली थी।
विज्ञापन
मेजर वीएस तोमर ने कारगिल गाथा से सभी को अवगत कराया। पूर्व सैनिकों ने भी युद्ध के दौरान अपने अनुभव साझा किए। इसके साथ ही युद्ध में शहीद हुए सैनिकों के चित्र पर माल्यार्पण कर दो मिनट का मौन रख उनकी कुर्बानियों को याद किया। कारगिल युद्ध में शहीद हुए सैनिकों की पत्नियों को सम्मानित किया गया। इस दौरान हवलदार अनंतराम, सूबेदार प्रमोद कुमार, शिव नारायण सिंह, क्लर्क मानिक चंद्र सहित 40 सैनिक, पूर्व सैनिकों ने भाग लिया।
विज्ञापन
इस मौके पर सैनिक कल्याण अधिकारी वीएस तोमर ने कहा कि देश के सभी नागरिकों को सैनिकों व पूर्व सैनिकों का सम्मान करना चाहिए। उन्होंने केंद्र व राज्य की ओर से सैनिकों को दी जाने वाली मदद की जानकारी दी। कहा कि सभी लोग अपना पंजीयन सैनिक कार्यालय में करा लें। जिससे उन्हें शासन की योजनाओं का लाभ मिल सके।
विज्ञापन
इस मौके पर पूर्व सैनिक संघ के जिला उपाध्यक्ष शिव कुमार सिंह चंदेल, डा. सीएल, इंद्रजीत, मो. वशीरुद्दीन खां, बृजेंद्र प्रताप सिंह भदौरिया, प्रमोद सिंह, शैलेंद्र भदौरिया ने अपने विचार रखे। वहीं, संजीव गुप्ता, शिवनरायण सिंह, शिव मंगल सिंह, प्रेम सिंह, नफीसुल हुसैन, भोजराज, अजय दीक्षित आदि रहे।