फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   karavaachauth: garbh ke dauraan na rakhen nirjala vrat

करवाचौथ: गर्भ के दौरान न रखें निर्जला व्रत

Thu, 17 Oct 2019 12:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 17 Oct 2019 12:30 AM IST
विज्ञापन
karavaachauth: garbh ke dauraan na rakhen nirjala vrat
स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. निधि गोयल। - फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। गर्भवती महिलाओं को चिकित्सकों ने निर्जला व्रत न रखने की सलाह दी है। चिकित्सक के मुताबिक गर्भस्थ शिशु के लिए हर दो घंटे में पौष्टिक आहार की जरूरत होती है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में तैनात स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. निधि गोयल ने बताया कि गर्भवती महिलाओं के लिए व्रत रखना ठीक नहीं होगा। निर्जला व्रत तो बिल्कुल भी न रखें। गर्भावस्था के आठवें और नवमें महीने वाली महिलाओं और पेट में पल रहे शिशु के लिए निर्जला व्रत घातक साबित हो जाता है। गर्भवती महिलाओं को हर दो घंटे के अंतराल पर कुछ न कुछ खाते रहना चाहिए। उनके साथ ही गर्भस्थ शिशु को भी पौष्टिक आहार की जरूरत होती है। निर्जला व्रत से डीहाइड्रेशन और पूरे दिन खाना न खाने से हाइपोग्लाइसिमिक शुगर का स्तर गिरता है। इससे गर्भस्थ शिशु को पौष्टिक आहार नहीं मिल पाता है।
विज्ञापन

इन बातों का रखें ध्यान
व्रत से पहले ऐसा भोजन करें जो ज्यादा समय तक पेट में रहे। उसका जल्दी पाचन न हो।
- खाएं नहीं, लेकिन जूस सहित तरल पदार्थों का सेवन करती रहें। इसे पानी की कमी नहीं होगी।
- परिवार में खुशी का माहौल रखें। काम करने के बजाय आराम करें तो बेहतर होगा
- हाइपरटेंशन और मधुमेह की रोगी महिलाएं व्रत न रखें। ब्लड प्रेशर बढ़ने से दौरा पड़ सकता है।
- मल्टी विटामिन का सेवन जारी रखें। ऐसे फलों का सेवन ज्यादा न करें, जिनमें शुगर हो। चाय या काफी का सेवन न करें।
- व्रत के दौरान अधिक से अधिक आराम करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed