{"_id":"5dab5aad8ebc3e93d9659eab","slug":"kanya-sumangala-yojana-kee-pheeding-mein-kannauj-phisaddee-kannauj-news-knp5208136110","type":"story","status":"publish","title_hn":"कन्या सुमंगला योजना की फीडिंग में कन्नौज फिसड्डी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कन्या सुमंगला योजना की फीडिंग में कन्नौज फिसड्डी
विज्ञापन
सदर तहसील में समूह की महिलाओं के साथ संवाद करतीं नोडल अधिकारी व अन्य।
- फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। सदर तहसील सभागार में शासन से नामित की गईं तीन महिला अधिकारियों ने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को कन्या सुमंगला योजना के पंजीकरण के लिए जागरूक किया। गोष्ठी में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं में सबसे पीछे की पंक्ति में बैठी एक महिला से कन्या सुमंगला योजना के बारे में पूछा गया। महिला योजना के बारे में जानकारी नहीं दे सकी। केडीए वीसी और नोडल अधिकारी किंजल सिंह ने कहा कि जिले में महज 1500 आवेदनों की फीडिंग हो सकी है। समूह की महिलाओं को ही योजना की जानकारी नहीं है। यही वजह है कि कन्नौज जिला फीडिंग में फिसड्डी है।
नोडल अधिकारी ने राष्ट्रीय आजीविका मिशन के उपायुक्त से कहा कि कन्या सुमंगला योजना का प्रचार-प्रसार नहीं कराया गया है। समूह की महिलाओं को तो इस योजना की जानकारी होनी चाहिए। यह महिलाएं गांव के अधिक लोगों को जागरूक कर सकती हैं।
नोडल अधिकारी ने समूह की महिलाओं को बताया कि कन्या सुमंगला योजना की शुरुआत प्रदेश के मुख्यमंत्री 25 अक्तूबर को लखनऊ से करेंगे। इस योजना के तहत परिवार में दो बच्चे होने पर लाभ मिल सकेगा। बालिका के जन्म पर दो हजार, एक वर्ष के टीकाकरण पर एक हजार, कक्षा प्रथम में प्रवेश पर दो हजार, कक्षा छह में प्रवेश पर दो हजार, कक्षा नौ में प्रवेश पर तीन हजार, स्नातक व दो वर्षीय डिप्लोमा कोर्स के लिए पांच हजार रुपये की धनराशि मिलेगी। नोडल अधिकारी ने मऊ में सिलिंडर फटने से तेरह लोगों की मौत का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि रसोई गैस का सावधानी पूर्वक प्रयोग करें। पीसीएस अधिकारी पूजा मिश्रा ने कहा कि सिलिंडर हमेशा सीधा खड़ा रखें। रसोई घर में दूसरी ज्वलनशील वस्तुओं का प्रयोग न करें।
विज्ञापन
पीसीएस अधिकारी साधना सिंह ने कहा कि महिलाएं समय-समय पर अपना हीमोग्लोबिन चेक कराती रहें। उन्होंने कहा कि घरों में सहजन का पेड़ लगाएं। इसकी पत्ती खाने से हीमोग्लोबिन में बढ़ोतरी होती है। महिलाओं को हरी सब्जियां खाने के लिए भी प्रेरित किया। इस मौके पर एसडीएम सदर शैलेष कुमार, सीडीओ प्रेमप्रकाश त्रिपाठी, राष्ट्रीय आजीविका मिशन के उपायुक्त धर्मेंद्र यादव, डीडीओ एनबी सविता सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।