{"_id":"5fb55b848ebc3e9c0031e6ca","slug":"kantenar-kee-takkar-se-baik-savaar-kisaan-kee-maut-kannauj-news-knp5948908138","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंटेनर की टक्कर से बाइक सवार किसान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कंटेनर की टक्कर से बाइक सवार किसान की मौत
विज्ञापन
मानीमऊ (कन्नौज)। जीटी रोड पर तिखवा गांव के सामने तेज रफ्तार कंटेनर ने बाइक सवार किसान को टक्कर मार दी। परिजनों ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां से कानपुर के लिए रेफर कर दिया गया। रास्ते में किसान ने दम तोड़ दिया। वहीं हादसे से आक्रोशित परिजनों ने जीटी रोड पर हंगामा किया। पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर कंटेनर को कब्जे में ले लिया। बाइक चालक हेलमेट नहीं लगाए था। इससे सिर में गंभीर चोटें आई हैं।
जसौली गांव निवासी जावेद अली (40) पुत्र मुख्तार अली ने 25 अक्तूबर को बेटी लैबा की शादी कानपुर देहात के रसूलाबाद थाने के गांव नैनपुर कसमारा में की थी। वह बेेटी को बुलाने के लिए बुधवार दोपहर करीब एक बजे बाइक से जा रहे थे। जीटी रोड पर सदर कोतवाली की मानीमऊ चौकी के तिखवा गांव के सामने कंटेनर ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की जानकारी पर बेटा समीर और परिवार के लोग मौके पर पहुंच गए। यह कंटेनर चालक अरविंद पुत्र विजय सिंह निवासी वीरपुर, थाना मोहम्मदाबाद, जनपद फर्रुखाबाद के साथ मारपीट करते हुए हंगामा करने लगे।
मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को शांत कराया। चालक को हिरासत में लेकर कंटेनर को कब्जे में ले लिया। परिजनों ने जावेद को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने नाजुक हालत देखते हुए कानपुर रेफर कर दिया। कानपुर जाते समय अरौल में जावेद ने दम तोड़ दिया। इससे परिवार में कोहराम मच गया। कोतवाल विकास राय ने बताया कि तहरीर मिलने के बाद मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।