{"_id":"644813a0323cedd83a0faa66","slug":"kanpur-university-exams-started-kannauj-news-c-12-1-200490-2023-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: कानपुर विश्वविद्यालय की परीक्षाएं शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: कानपुर विश्वविद्यालय की परीक्षाएं शुरू
Tue, 25 Apr 2023 11:23 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
Updated Tue, 25 Apr 2023 11:23 PM IST
विज्ञापन
कन्नौज। नौ जून तक चलने वाली छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय कानपुर की वार्षिक परीक्षाएं मंगलवार से शुरू हो गईं। पहले दिन मंगलवार को शहर के महाविद्यालयों में शांतिपूर्वक व नकलविहीन परीक्षा हुई।
पीएसएम पीजी कॉलेज के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. अमित सचान ने बताया कि एमए में भूगोल, अंग्रेजी, हिंदी, इतिहास, समाजशास्त्र की परीक्षाएं हुईं। स्नातक में अर्थशास्त्र का पेपर हुआ। पंजीकृत परीक्षार्थियों के सापेक्ष चार गैरहाजिर रहे। परीक्षा के लिए कॉलेज में प्रवेश करने से पहले छात्र-छात्राओं की तलाशी ली गई। परीक्षा कक्ष में भी सख्ती रही। प्राचार्य डॉ. अजय सिंह व सचल दल भ्रमण पर रहे। दूसरी ओर राजकीय महिला महाविद्यालय बांगर में भी परीक्षाएं शुरू हो गईं। यहां गृह विज्ञान का पेपर हुआ।