फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Kanpur , Farrukhabad teams won

कानपुर, फर्रुखाबाद की टीमों ने मैच जीते

Sat, 26 Dec 2015 12:03 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज Updated Sat, 26 Dec 2015 12:03 AM IST
विज्ञापन
Kanpur , Farrukhabad teams won

दयालदास हाजी मजहरुद्दीन ट्राफी के लिए स्वर्गीय

विज्ञापन
मथुरा प्रसाद ओपेन क्रिकेट प्रतियोगिता का शुक्रवार को शुभारंभ हो गया। प्रदेश सरकार के माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री विजय बहादुर पाल ने मैच की शुरुआत की। इस प्रतियोगिता में कुल 16 टीमें हिस्सा लेंगी।

बोर्डिंग क्रिकेट मैदान में आयोजित प्रतियोगिता के दौरान पहला मैच फील्डगन कानपुर व फर्रुखाबाद इलेवन टीम के मध्य हुआ। इसमें फर्रुखाबाद इलेवन की टीम को कानपुर की टीम ने 22 रनों से हराकर जीत हासिल की। पहले बैटिंग करते हुए फर्रुखाबाद की टीम ने 20 ओवरों में 149 रन आठ विकेट खोकर बनाए।

इसमें सर्वाधिक 38 रन बल्लेबाज विकास सिंह ने बनाए। जवाब में फील्डगन की टीम ने 14 ओवर में ही जीत का लक्ष्य प्राप्त कर लिया। फील्डगन टीम के खिलाड़ी कुलदीप यादव ने 39 रनों का योगदान दिया। मैन आफ द मैच का पुरस्कार कुलदीप यादव को दिया गया।

इसी तरह दूसरे मैच में आरबी क्लब लखनऊ ने पहले बैटिंग करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 126 रन बनाए। इसमें बेदास प्रजापति ने शानदार 57 रनों का योगदान दिया। जीशान ने 20 रन देकर तीन विकेट चटकाए। विकास ने 18 रन देकर तीन विकेट लिए। जवाब में स्पोर्टिंग टीम फतेहपुर के खिलाड़ियों ने निर्धारित ओवरों में लक्ष्य पाकर मैच जीत लिया।

बल्लेबाज विकास ने 39 व हिमाचल ने 26 रन बनाए। मैन आफ द मैच का पुरस्कार विकास को दिया गया। इस मौके पर सदर विधायक अनिल दोहरे, वृजेंद्र नरायन सक्सेना, आरके शर्मा आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed