{"_id":"65aed8cda67b3e70ff0ad434","slug":"kanpur-defeated-kannauj-in-the-second-knockout-kannauj-news-c-214-1-knj1003-8529-2024-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: दूसरे नॉकआउट में कानपुर ने कन्नौज को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: दूसरे नॉकआउट में कानपुर ने कन्नौज को हराया
Tue, 23 Jan 2024 02:36 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
Updated Tue, 23 Jan 2024 02:36 AM IST
विज्ञापन
कन्नौज। शहर के बोर्डिंग ग्राउंड पर चल रही स्व. ओम प्रकाश पाठक मेमोरियल राज्य स्तरीय टूर्नामेंट में सोमवार को ग्रुप सी का दूसरा मुकाबला हुआ। इसमें कानपुर की टीम ने कन्नौज को हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। गुनगुनी धूप और सर्द हवाओं के बीच सोमवार को बोर्डिंग ग्राउंड पर रोमांचक मुकाबला खेला गया।
विनर एकेडमी कानपुर और कन्नौज एकादश के बीच हुए मैच का टॉस कानपुर की टीम ने जीता। कानपुर के कप्तान भवानी सिंह ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए कानपुर ने निर्धारित 30 ओवर में 168 रन बनाए। कानपुर की तरफ से सर्वाधिक 47 रन सुनील त्रिपाठी ने और कप्तान भवानी सिंह ने 38 रन बनाए। कन्नौज के गेंदबाज आकाश ने दो विकेट और गौरव मिश्रा ने एक विकेट लिय।
कानपुर से मिले 169 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए कन्नौज की टीम 134 रनों पर ऑल आउट हो गई। शुरू में कन्नौज के छह बल्लेबाज सस्ते में आउट हो गए। एकतरफा हो चले मुकाबले को कन्नौज के बल्लेबाज फैजान अंसारी और देवेंद्र सिंह चौहान ने अपने उम्दा प्रदर्शन से मुकाबले को रोमांचक बना दिया। कन्नौज की तरफ से सबसे ज्यादा 45 रन फैजान अंसारी ने बनाए।
विज्ञापन
कानपुर के गेंदबाज अमित मिश्रा ने चार ओवर में 23 रन देकर तीन विकेट और जिमी चक ने चार ओवर में 17 रन देकर तीन विकेट लिए। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार जिमी चक को दिया गया। उन्हें मुख्य अतिथि मणि दुबे के हाथों पुरस्कृत किया गया। डिस्ट्रिक क्रिकेट एसोसिएशन पैनल के संरक्षक संजय सामवेदी, अध्यक्ष पवन त्रिवेदी के अलावा ममतेश तिवारी, शुभम दुबे, आनंद मिश्रा, गुफरान हुसैन आदि मौजूद रहे। अंपायरिंग रोहित सिंह और रितेश शर्मा ने की। स्कोरिंग प्रियांशु वर्मा और आकाश मिश्र ने की।
आज कानपुर-लखनऊ के बीच क्वार्टर फाइनल
ग्रुप सी का क्वार्टर फाइनल मुकाबला 23 जनवरी को होगा। इसमें कानपुर का मुकाबला लखनऊ की टीम से होगा। लखनऊ ने 21 जनवरी को हुए मुकाबले में फिरोजाबाद को शिकस्त दी थी। 24 जनवरी से ग्रुप डी के मुकाबले शुरू होंगे। उसमें मुरादाबाद, वृंदावन, इटावा और कन्नौज वारियर्स की टीम हैं।