{"_id":"6302742e3d1d3e4df156d3db","slug":"kannauj-the-collapsed-balcony-of-the-house-under-construction-three-injured-kannauj-news-knp7139084158","type":"story","status":"publish","title_hn":"कन्नौज : निर्माणाधीन मकान का ढहा छज्जा, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कन्नौज : निर्माणाधीन मकान का ढहा छज्जा, तीन घायल
विज्ञापन
सौरिख। क्षेत्र के राजापुर बंबा के पास निर्माणाधीन मकान का छज्जा ढह गया। इसकी चपेट में आकर मजदूर समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। एंबुलेंस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया।
दौलताबाद चौकी के कुल्लू खेड़ा गांव निवासी शिवपाल सिंह यादव कस्बा के राजापुर बंबा के पास मकान बनाकर आढ़त का संचालन करते हैं। पिछले कई दिनों से दूसरी मंजिल का निर्माण चल रहा था।
रविवार को छत पर चारों तरफ बाउंड्रीवाल बनाई जा रही थी। इस समय निर्माणाधीन छज्जा गिर गया। छज्जा गिरने से करसा गांव निवासी मजदूर राजीव कुमार, परौर गांव निवासी शिवरतन प्रजापति और मकान मालिक का भाई अजय पाल गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद राजमिस्त्री मौके से भाग निकला।