फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Kannauj: The bangle seller sleeping on the cot was hacked to death

कन्नौज : चारपाई पर सो रहे चूड़ी विक्रेता की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या

Sun, 21 Aug 2022 11:37 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 21 Aug 2022 11:37 PM IST
विज्ञापन
Kannauj: The bangle seller sleeping on the cot was hacked to death
फोटो 09- इसी चारपाई पर सोते समय हमलावरों ने की निर्मम हत्या, चारपाई के नीचे पड़ा खून। संवाद - फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। घर के बाहर चारपाई पर सो रहे चूड़ी विक्रेता को कुल्हाड़ी से काट डाला। चीखें सुनकर पहुंचे परिजनों को देखकर हत्यारे भाग निकले। छानबीन में हत्या की वजह पुरानी रंजिश सामने आई। पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर एक को हिरासत में लिया है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली के गांव जलालपुर ठकुरन निवासी कैलाश राठौर (48) खेतीबाड़ी के साथ ही फेरी लगाकर चूड़ी भी बेचते थे। शनिवार को खाना खाकर वह दरवाजे के बाहर चारपाई पर सो गए। आरोप है कि रात करीब तीन बजे जलालपुर सरवन निवासी सहलू, उसका दोस्त आयाज और जलालपुर ठकुरन निवासी सुरेंद्र उर्फ पप्पू पाल ने कुल्हाड़ी से कैलाश राठौर की गर्दन काटकर हत्या कर दी।
विज्ञापन

चीख-पुकार सुनकर बरामदे में सो रही कैलाश की पत्नी संजू और भाई अरविंद कुमार को आता देख आरोपी मौके से भाग निकले। सूचना मिलते ही एसपी कुंवर अनुपम सिंह, सीओ शिव प्रताप सिंह और कोतवाली प्रभारी जितेंद्र कुमार घटनास्थल पर पहुंचे और छानबीन की।
विज्ञापन
विज्ञापन

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने भाई अरविंद राठौर की तहरीर पर सहलू, आयाज और सुरेंद्र उर्फ पप्पू पाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। पुलिस ने सहलू को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। एसपी कुंवर अनुपम सिंह ने बताया कि मामले की छानबीन चल रही है। जल्द खुलासा किया जाएगा।
जलालपुर ठकुरन गांव में चूड़ी विक्रेता की हत्या भूमि विवाद की रंजिश में की गई है। करीब 10 साल से चल रही रंजिश में आरोपियों ने चूड़ी व्रिकेता के पिता को भी गोली मारकर घायल कर दिया था। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वारदात के बाद तनाव को देखते हुए गांव में पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है।
चूड़ी विक्रेता कैलाश राठौर का दो बीघा खेत जलालपुर सरवन निवासी सहलू के पास है। 2008 में मेड़ काटने को लेकर कैलाश और सहलू के बीच मारपीट हुई थी। सहलू और उसके साथी आयाज और सुरेंद्र उर्फ पप्पू ने कैलाश के पिता रामचंद्र के पैर में गोली मारकर घायल कर दिया।

इसके बाद से रंजिश चल रही है। कैलाश की पत्नी संजू ने बताया कि करीब एक माह पूर्व सहलू से पति का विवाद हुआ था। सहलू ने हत्या करने की धमकी भी दी थी। कैलाश की तीन बेटियां और तीन बेटे हैं। कैलाश की हत्या के बाद गांव में तनाव को देखते हुए एसपी कुंवर अनुपम सिंह ने पुलिस फोर्स तैनात कर दी है।

फोटो 10-  चूड़ी विक्रेता कैलाश फाइल फोटो।

फोटो 10- चूड़ी विक्रेता कैलाश फाइल फोटो।- फोटो : KANNAUJ

फोटो 11- मृतक कैलाश के भाई अरविंद से जानकारी करते सीओ शिव प्रताप सिंह। संवाद

फोटो 11- मृतक कैलाश के भाई अरविंद से जानकारी करते सीओ शिव प्रताप सिंह। संवाद- फोटो : KANNAUJ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed