फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Deputy CM's visit in Kannauj, disturbances surfaced in medical college

कन्नौज में डिप्टी सीएम का दौरा: मेडिकल कॉलेज में सामने आईं अव्यवस्थाएं, पिता को कंधे पर लादकर भटकता रहा बेटा

Fri, 26 Aug 2022 12:12 PM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: कानपुर ब्यूरो Updated Fri, 26 Aug 2022 12:12 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं की पोल खोलने वाला एक वीडियो वायरल हो गया। दरअसल, कन्नौज के राजकीय मेडिकल कॉलेज में डिप्टी सीएम का निरीक्षण चल रहा था। इसी दौरान स्ट्रेचर न मिलने से बीमार पिता को कंधे पर अस्पताल में लेकर उसका बेटा पहुंच गया।

विज्ञापन
Deputy CM's visit in Kannauj, disturbances surfaced in medical college
पिता को कंधे पर लादकर भटकता बेटा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कन्नौज जिले के तिर्वा राजकीय मेडिकल कॉलेज में एक तरफ डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का निरीक्षण चल रहा था। वहीं, दूसरी तरफ कॉलेज प्रशासन की लापरवाही के चलते एक बेटा पिता को कंधे पर लादकर उपचार के लिए इधर-उधर भटक रहा था।

विज्ञापन

करीब एक घंटे बाद मरीज को इलाज मिल सका। वैसे तो मेडिकल कॉलेज प्रशासन की लापरवाही आए दिन देखने को मिलती रहती है, लेकिन डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के निरीक्षण की जानकारी मिलते ही कॉलेज प्रशासन सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त करने में जुट गया था।
विज्ञापन

गुरुवार को डिप्टी सीएम का निरीक्षण भी कॉलेज प्रशासन के लिए बेअसर दिखा। जहां एक तरफ डिप्टी सीएम का निरीक्षण चल रहा था तो दूसरी तरफ एक पुत्र अपने पिता का इलाज कराने के लिए उसे कंधे पर लाद कर भटकने को मजबूर था।

विज्ञापन
विज्ञापन

मोहल्ला आंबेडकर नगर निवासी कमलेश कुमार ने बताया कि पिता के पैर में चोट लग गई थी, इसलिए मेडिकल कॉलेज आया था। ओपीडी में कोई व्हील चेयर या स्ट्रैचर न होने की वजह से पिता को कंधे पर उठाकर डॉक्टर के पास ले गया।

मरीजों से जाना हालचाल

राजकीय मेडिकल कॉलेज में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने इमरजेंसी वार्ड में भर्ती मरीजों से जानकारी की। प्राचार्य डॉ. डीएस मार्तोलिया व सीएमएस डॉ. दिलीप सिंह से उन्होंने जानकारी भी की। डिप्टी सीएम ने बाल रोग, गायनी वार्ड, जरनल वार्ड समेत कई विभागों का भी निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखीं।

मरीजों को बेहतर उपचार देने के निर्देश भी दिए । डिप्टी सीएम ने डॉक्टरों के साथ बैठक कर उनकी समस्याएं भी सुनी। उसके बाद डिप्टी सीएम का काफिला उमर्दा स्थित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर वेजिटेबल केंद्र पर भी पहुंचा। यहां पौध आदि के बारे में जानकारी की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed