फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Kannauj: Scorpio overturned due to driver taking a nap, six injured

Kannauj Road Accident: चालक को झपकी आने से स्कॉर्पियो पलटी, छह घायल

Tue, 09 Aug 2022 12:06 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: कानपुर ब्यूरो Updated Tue, 09 Aug 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Kannauj: Scorpio overturned due to driver taking a nap, six injured
फोटो 08सीएचबीपी56: क्षतिग्रस्त कार को हटाती हाइड्रा। संवाद - फोटो : CHIBRAMAU

कन्नौज जिले में एक्सप्रेस-वे पर लखनऊ से अजमेर जाते समय चालक को झपकी आ जाने से तेज रफ्तार स्कॉर्पियो कार डिवाइडर से टकरा कर दूसरी साइड में जाकर पलट गई। हादसे में ड्राइवर समेत छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को लखनऊ के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


लखनऊ के मेडिकल कॉलेज क्षेत्र निवासी मोहम्मद अजीम अपने दोस्त राजू, इरशाद, भैया और वाहिद के साथ रविवार को लखनऊ से अजमेर जा रहे थे। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर ग्राम सलेमपुर के पास किलोमीटर संख्या 150 पर गाड़ी चला रहे मोहम्मद अजीम को झपकी आ गई।
विज्ञापन


इससे कार डिवाइडर से टकराकर दूसरी साइड में जाकर पलट गई। कार सवार सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे यूपीडा और एनसीसी कर्मियों ने घायलों को मेडिकल कॉलेज तिर्वा भर्ती कराया। क्षतिग्रस्त कार को एक्सप्रेसवे से हटवाकर टोल प्लाजा पर खड़ी करवा दिया। घटना की सूचना पर घायलों के परिजन तिर्वा मेडिकल कॉलेज पहुंच गए। हालत गंभीर होने पर परिजन घायलों को रेफर कराकर लखनऊ के ट्रामा सेंटर ले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed