{"_id":"62f3f7e7140a80718f5b66e0","slug":"kannauj-rakhi-will-be-adorned-in-the-wrists-of-brothers-tomorrow-kannauj-news-knp712288114","type":"story","status":"publish","title_hn":"कन्नौज : कल सजेगी भाइयों की कलाई में राखी, बाजार में दिखी रौनक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कन्नौज : कल सजेगी भाइयों की कलाई में राखी, बाजार में दिखी रौनक
विज्ञापन
कन्नौज। रक्षाबंधन के लिए बाजार पूरी तरह से सजे हैं। दुकानों पर खरीदारी के लिए बहनों की भारी भीड़ उमड़ है। भाई भी बहनों के लिए तरह-तरह के गिफ्ट खरीद रहे हैं।
भाइयों की कलाइयों में अपनी पसंद की राखी बांधने के लिए बहने बेताब हैं। भाई-बहन के अटूट प्रेम का पर्व जिले में 12 अगस्त को मनाया जाएगा।
बुधवार को शहर के चूड़ी वाली गली और बड़ा बाजार में काफी भीड़ रही। हाथों में मेहंदी उकेरने के लिए युवतियों ने कोन की खरीदारी की। शिक्षिका सरिता गौतम ने बताया कि भाई के लिए नई डिजाइन की राखी पसंद की हैं।
दोपहर को ग्रामीण इलाकों से आई भीड़ बाजार में दिखी। शाम को शहर के लोग खरीदारी करने निकले। सोना मिश्रा ने बताया कि बाजार में कई रेंज की राखियां हैं, जो बेहद अच्छी लगीं।
विज्ञापन
दूसरी ओर मिठाई खरीदने के लिए भी दुकानों पर बहनें पहुंचीं। सरकार की ओर से यूपीएसआरटीसी की बसों में दो दिन के लिए बहनों की फ्री यात्रा की वजह से बाजार में काफी भीड़ लगी रही। कोरोना संक्रमण के बाद पहली बार बाजार इस तरह सजे हैं और खरीदारी हुई है।

फोटो:16: भाई के लिए नई डिजाइन की राखी देखती बहन। संवाद- फोटो : KANNAUJ