फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Kannauj: Nursing home was operated illegally, report on operator

कन्नौज : अवैध ढंग से संचालित था नर्सिंग होम, संचालक पर रिपोर्ट

Sun, 21 Aug 2022 11:34 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 21 Aug 2022 11:34 PM IST
विज्ञापन
Kannauj: Nursing home was operated illegally, report on operator
फोटो 21सीएचबीपी52: मामले की जानकारी लेती एसडीएम गरिमा सिंह। संवाद - फोटो : CHIBRAMAU
कन्नौज/हसेरन। नर्सिंगहोम में प्रसूता और नवजात की मौत के मामले में स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन ने जांच कर कार्रवाई की। जांच में पाया कि नर्सिंगहोम अवैध ढंग संचालित हो रहा था। एसडीएम ने तत्काल नर्सिंगहोम को सील करा दिया। वहीं स्वास्थ्य विभाग ने अवैध नर्सिंग होम संचालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन

शनिवार की रात को कठेला गांव निवासी महेश्वरी देवी (28) पत्नी अशोक कुमार व उसके बच्चे की ऑपरेशन के दौरान खड़िनी रोड पर हसेरन में संचालित साईं नर्सिंगहोम में मौत हो गई थी। रविवार को सीएमओ डॉ. विनोद कुमार के निर्देश पर एसीएमओ डॉ. डीपी ने जांच की। इसमें पाया कि नर्सिंगहोम पंजीकृत नहीं है। तालग्राम के अमोलर गांव निवासी पवन कुशवाह अवैध ढंग से रेखा रानी के मकान में किराये पर चलाता था।
विज्ञापन

एसीएमओ ने संचालक पवन कुशवाहा के खिलाफ इंदरगढ़ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। वहीं तिर्वा एसडीएम गरिमा सिंह, सीओ दीपक दुबे मौके पर पहुंच कर अवैध साईं नर्सिंगहोम को सील कर दिया। एसडीएम गरिमा सिंह ने बताया कि अवैध ढंग से नर्सिंगहोम संचालन होने का प्रकरण गंभीर है। पूरे मामले की गहन जांच के लिए कमेटी गठित की गई है। अवैध नर्सिंग होम संचालन में शामिल सभी लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

तालग्राम कस्बा में पवन कुशवाहा साईं हास्पिटल का संचालन करता था। यह नर्सिंगहोम भी अवैध ढंग से संचालित था। यहां झोलाछाप सरमन और शिवभान मरीजों की जान से खिलवाड़ कर ऑपरेशन करते थे। एसीएमओ डॉ. डीपी आर्या ने हाल में 10 अगस्त को संचालक पवन कुशवाहा, झोलाछाप सरमन और शिवभान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

फोटो 21सीएचबीपी53: महेश्वरी देवी (फाइल फोटो)।

फोटो 21सीएचबीपी53: महेश्वरी देवी (फाइल फोटो)।- फोटो : CHIBRAMAU

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed