फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   kannauj news

मुआवजा के लिए कर्मी के परिजनों का हंगामा

Mon, 21 Feb 2022 11:53 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 21 Feb 2022 11:53 PM IST
विज्ञापन
kannauj news
kannauj news - फोटो : CHIBRAMAU
सौरिख। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर कार्यदायी संस्था एनसीसी कंपनी में तैनात कर्मी की मौत के बाद मुआवजा के लिए परिजनों ने ग्रामीणों के साथ हंगामा किया। इस दौरान ग्रामीणों की एनसीसी कर्मियों से तीखी झड़प भी हुई।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर गांव निवासी शेर सिंह कई वर्षों से आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे के कार्यदायी संस्था एनसीसी में स्वीपर पद पर तैनात था। 17 फरवरी की रात को डंपर पंचर की सूचना पर किलोमीटर 121 पर कर्मियों के साथ पहुंचा था और बचाव कार्य कर रहा था। तभी आगरा की तरफ से आई तेज रफ्तार बस ने डंपर में टक्कर मार दी थी, जिससे डंपर चालक वीरेंद्र सिंह व शेर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया था। घायलों को मिनी पीजीआई सैफई में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई थी। सोमवार को मृतक की पत्नी नीलम देवी अपने दो छोटे बच्चों व जेठ तहसीलदार एवं पचास ग्रामीणों के साथ कार्यालय पहुंच गई और पांच लाख रुपये मुआवजा की मांग करते हुए हंगामा शुरू कर दिया। इस बीच ड्यूटी पर तैनात एनसीसी कर्मियों से कई बार झड़प भी हुई।
विज्ञापन

स्थिति को बिगड़ता देख यूपीडा सहायक सुरक्षा अधिकारी नामवर सिंह को भी बुलाया गया। उन्होंने कंपनी के डिप्टी प्रोजेक्ट मैनेजर संजय मिश्रा को मामले को गंभीरता से लेते हुए उच्च अधिकारियों से वार्ता करने के निर्देश दिए। डिप्टी प्रोजेक्ट मैनेजर ने बताया कि कंपनी की ओर से मृतक की पत्नी को ढाई लाख रुपये की धनराशि व मृतक को दिया जाने वाला प्रति माह का वेतन उसके खाते में देने के साथ ही बड़े भाई को नौकरी देने की बात कही गई है। जबकि पीड़ित परिवार पांच लाख मुआवजे की मांग को लेकर कार्यालय के बाहर ग्रामीणों के साथ लगभग चार घंटे तक बैठा रहा। डिप्टी प्रोजेक्ट मैनेजर ने ग्रामीणों को समझाते हुए यह कहकर घर भेज दिया कि कंपनी के उच्च अधिकारियों से बात कर अवगत कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed