फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   kannauj news

जिला अस्पताल की जांच में 15 डेंगू पॉजिटिव मिले

Mon, 13 Sep 2021 10:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 13 Sep 2021 10:51 PM IST
विज्ञापन
kannauj news
kannauj news - फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। जिले में डेंगू पॉजिटिव रोगी लगातार बढ़ रहे हैं। सोमवार को जिला अस्पताल में 15 डेंगू पॉजिटिव केस निकले हैं। अब कुल संख्या 88 पहुंच गई है। जिला मुख्यालय के निकट गांव व शहर के मोहल्ले इस रोग की चपेट में हैं। उपचार से लेकर सफाई व्यवस्था की जा रही है। लाभ नहीं हो रहा है।
विज्ञापन

जिले में डेंगू का कहर जारी है। हर रोज नए केस निकल रहे हैं। इससे पहले नाहरघाटी, जलालपुर सरवन, अर्जुनपुर्वा, जशौली, मियांगंज, शेखाना, हौदापुर्वा, काजीपुर टीला, ग्वाल मैदान, तिखवा, दाईपुर, कांशीराम कालोनी, चिंतामणि मेें केस निकल चुके हैं। इन गांवों में स्वास्थ्य विभाग लगातार कैंप कर रहा है। जिलाधिकारी से लेकर स्वास्थ्य विभाग व पंचायती राज विभाग गांव में व्यवस्था ठीक करने में जुटे हैं। इसके बाद भी डेंगू के केस कम नहीं हो रहे हैं। सोमवार को जिला अस्पताल में करीब 300 मरीजों की जांच की गई। इनमें 48 मरीजों की डेंगू जांच हुई। इनमें 15 डेंगू पॉजिटिव मिले।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में अब तक 82 मरीज डेंगू रोग से प्रभावित मिले हैं। डेंगू प्रभावित गांव तेरामल्लू, तिखवा में सीएमओ की ओर से टीम को भेज कर कैंप लगाया गया। इसी तरह शहर के मोहल्ला काजीपुरा टीला व बालापीर में विनोद दीक्षित अस्पताल की ओर से भेजी गई टीम ने कैंप लगा कर उपचार दिया है। इसके अलावा जलालाबाद की स्वास्थ्य टीम को जसौली व जलालपुर सरवन में कैंप कराया गया। गुगरापुर की स्वास्थ्य टीम ने शहर के मोहल्ला कागजियाना व शेखाना में कैंप लगाया। जिला मुख्यालय के 18 मोहल्ले इस रोग की चपेट में आ चुके हैं। इसके अलावा 30 से अधिक गांवों में डेंगू का प्रकोप है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम को मियांगंज में मिली गंदगी, सचिव को फटकार
डेंगू रोग पर नियंत्रण पाने के लिए जिलाधिकारी ने कई गांवों का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। संबंधित गांव में नियमित टीम भेज कर सफाई कराने के लिए कहा। डीएम को मियांगंज में गंदगी मिली। इस पर सचिव को फटकार लगा दी।

सोमवार को जिले में 15 डेंगू केस निकलने के बाद डीएम राकेश कुमार मिश्र, सीडीओ आरएन सिंह के साथ गांव मित्रसेनपुर व बरुआबाग का निरीक्षण करने पहुंचे। गांव की सफाई व्यवस्था जांची। मौजूद अधिकारियों को निर्देश दिए कि गांव में सफाई व्यवस्था ठीक तरह से की जाए। एंटी लार्वा और, चूना ब्लीच का छिड़काव करें। नालियों की सफाई के साथ ही सिल्ट का उठान उसी दिन करें। निरीक्षण में गांव में गंदगी मिलती है तो संबंधित अधिकारी, कर्मचारियों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed