{"_id":"60f4712c8ebc3e5f107936f0","slug":"kannauj-news-kannauj-news-knp6410356116","type":"story","status":"publish","title_hn":"घरों में ही रहकर मनाएं पर्व: डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घरों में ही रहकर मनाएं पर्व: डीएम
विज्ञापन
कन्नौज। कोरोना की तीसरी लहर को लेकर जिला प्रशासन सावधानी बरत रहा है। नमाज हो या कांवड़ यात्रा भीड़ नहीं लगाई जाएगी। जिलाधिकारी ने बैठक में त्योहार परिवार के साथ घर में ही मनाने के निर्देश दिए।
आगामी पर्वों को लेकर कलक्ट्रेट सभागार में रविवार को धर्म गुरुओं व संभ्रांत नागरिकों की बैठक जिलाधिकारी राकेश कुमार मिश्र व पुलिस अधीक्षक प्रशांत वर्मा ने ली। इस दौरान त्योहार घर में मनाने के निर्देश दिए। कहा कि कांवड़ यात्रा नहीं निकाली जाएगी। बकरीद की नमाज घर में ही होगी। जिले की 111 मस्जिदों व ईदगाह में नमाज तो होगी पर वहां पांच लोगों को ही जाने की इजाजत होगी। भीड़ नहीं लगने दी जाएगी। आषाढ़ी पूर्णिमा को गंगा मेला भी नहीं लगेगा। यहां कई जिलों की भीड़ लग जाती है।
एसपी प्रशांत वर्मा ने कहा कि शांति व्यवस्था बनाए रखी जाए। इसके लिए पुलिस पूरी तरह तैयार रहेगी। गांव-गांव लोगों को इसकी जानकारी दी जाए। जिससे मस्जिदों में पांच से अधिक लोग नमाज को न जाएं। धर्मगुरुओं ने इसकी सहमति दी कि त्योहार घर में ही मनाएं। अधिशासी अधिकारी को अपने क्षेत्रों में साफ-सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करते हुए चूना का छिड़काव मस्जिदों के समीप करने को कहा गया। प्रात: पांच बजे से 11 बजे तक निर्बाध जल आपूर्ति के निर्देश दिए गए। घरों से कुर्बानी के बाद निकलने वाले कचरे का निस्तारण गढ्ढा कराकर किया जाए। बैठक में अपर जिलाधिकारी गजेंद्र कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. अरविंद कुमार , सीएमओ डा. विनोद कुमार, एसडीएम गौरव शुक्ला भी मौजूद रहे।