{"_id":"60f46c4c8ebc3e6d687045c6","slug":"kannauj-news-kannauj-news-knp6410284191","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में अभियान में लगे करीब 40 प्रतिशत पौधे सूखे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में अभियान में लगे करीब 40 प्रतिशत पौधे सूखे
विज्ञापन
कन्नौज। जिले में पौधरोपण अभियान के दौरान लगे करीब 30 से 40 प्रतिशत पौधे बारिश न होने से जहां-तहां सूखते जा रहे हैं। जिन विभागों ने इसे रोपा वह ही सुध लेने नहीं पहुंच पा रहे हैं। जिले में चार जुलाई को अभियान चलाकर एक ही दिन करीब 22 लाख पौधे रोपकर जिला प्रशासन व वन विभाग ने कीर्तिमान बनाने का दावा किया। पर, ज्यादातर जगह यह पौधे अंतिम सांस गिन रहे हैं। कई जगह यह सूख कर गिर भी गए। हालांकि वन विभाग इसे देखरेख की कमी की बजाय बारिश न होने को वजह मान रहा है।
बता दें कि वन विभाग ने जिले के सभी विभागों को उनके लक्ष्य के मुताबिक पौधे उपलब्ध कराए। नोडल अफसर आईएएस रोशन जैकब की अगुवाई में जिला अस्पताल, कलक्ट्रेट, विकास भवन, वन विभाग की जमीनों, विद्यालयों, ग्राम समाज की जमीनों पर पौधे रोपित किए गए। ज्यादातर पौधे गड्ढे करने के बाद उसमें लगाकर इतिश्री कर दी गई। उसका सुरक्षा घेरा नहीं बनाया गया। इसका असर यह हुआ कि कई जगह बकरियां व अन्य मवेशी इन पौधों को चर गए। वहीं रही सही कसर पानी की अनुपलब्धता ने पूरी कर दी। प्रशासन व वन विभाग ने यही सोचकर पौधे लगाए व लगवाए थे कि बारिश होते ही भूमि व पौधे दोनों को संजीवनी मिल जाएगी। पर, ऐसा हो नहीं सका। जिले में अनुमान से भी कम बारिश हुई है। इस जुलाई माह में केवल दो दिन बारिश हुई वह भी कन्नौज सदर क्षेत्र में मामूली, तिर्वा में ज्यादा और छिबरामऊ तहसील क्षेत्र में मामूली।
जिला वन अधिकारी जवाहर लाल गुप्ता का कहना है कि अभियान के दिन लक्ष्य के 85 प्रतिशत पौधे लग गए थे। इसके बाद भी प्रयास कर अब तक 94 प्रतिशत का लक्ष्य पाया जा चुका है। अब तक जिले में तीस लाख 745 पौधे लगाए जा चुके हैं। इनमें छांवदार, फलदार भी हैं।
विज्ञापन
कराएंगे जांच, ऐसा होना नहीं चाहिए
कन्नौज। तालग्राम क्षेत्र में पॉलिथीन सहित फेंके गए करीब एक सैकड़ा पौधों के बारे में जिला वन अधिकारी जवाहर लाल गुप्ता का कहना है कि मेरे संज्ञान में ऐसा मामला नहीं आया है। इस मामले की जांच कराई जाएगी। वैसे इस बार जिले में न्यूनतम बारिश होने की वजह से काफी पौधे खराब हो रहे हैं। इन्हें मौसम अनुकूल होते ही बदल कर दूसरे पौधे लगाए जाएंगे। इसकी तैयारी की जा रही है। एप के माध्यम से जियो टैगिंग का काम अभियान के दिन सॉफ्टवेयर क्रैश हो जाने के कारण नहीं हो सका है। जल्द ही यह कार्य भी करा लिया जाएगा, इससे पौधों की निगरानी आसानी से हो सकेगी।