{"_id":"60f31e528ebc3e79b7717bbb","slug":"kannauj-news-kannauj-news-knp6408472127","type":"story","status":"publish","title_hn":"मई में हुई थी शादी, फांसी पर लटकी मिली विवाहिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मई में हुई थी शादी, फांसी पर लटकी मिली विवाहिता
विज्ञापन
मानीमऊ(कन्नौज)। सदर कोतवाली के तेरामल्लू गांव में विवाहिता ने संदिग्ध हालात में फांसी लगाकर जान दे दी। शादी इसी मई माह में हुई थी। मायके पक्ष ने दहेज में बाइक न मिलने पर हत्या कर फंदे पर लटकाने का आरोप लगाया है। वहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिंग यानी फांसी की पुष्टि हुई है।
औरैया जनपद के गांव दिवरी पोस्ट लहरापुर निवासी रमेश चंद्र प्रजापति ने सदर कोतवाली में पति रामवीर, ससुर हरपाल, सास राजेश्वरी व अभिषेक को आरोपी बनाया है। बताया कि बेटी शीला की शादी आठ मई 2021 को सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव तेरामल्लू निवासी रामवीर प्रजापति से की थी।
ससुरालीजन मोटरसाइकिल की मांग करते हुए शीला को प्रताड़ित कर रहे थे। सोलह जुलाई को भांजे के मोबाइल पर शाम के समय फोन आया। तब शीला ने कहा था कि बाइक के लिए हत्या भी जा सकती है। आकर ले जाएं। जब तक वह लोग कुछ सोचते, मौत की खबर आ गई। बेटी का शव जिला अस्पताल में पड़ा था। ससुराल के लोग भाग चुके थे। पुलिस को जानकारी दी तो लड़की के कानों से खून निकल रहा था। गले और हाथ-पैर में चोट के निशान लग रहे थे।
विज्ञापन
सदर तहसीलदार अरविंद कुमार ने पंचायतनामा भराकर पोस्टमार्टम कराया। सीओ शिव प्रताप सिंह का कहना है कि पुलिस मायके पक्ष के आरोप की छानबीन करा रही है।