{"_id":"60f317f88ebc3e79a43b1253","slug":"kannauj-news-kannauj-news-knp640837434","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोलीकांड में घायल युवक की मौत के बाद हंगामा, सड़क जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोलीकांड में घायल युवक की मौत के बाद हंगामा, सड़क जाम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जलालाबाद(कन्नौज)। स्कूल की रखवाली करते समय चार जुलाई की रात गोलीकांड में घायल विजय ने शुक्रवार रात कानपुर में दम तोड़ दिया। परिजनों ने रात में डिगसरा गांव के पास जीटी रोड पर शव रखकर जाम लगा दिया। यह आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। जाम खुलवाने पहुंची पुलिस पर गुस्साए लोगों ने पथराव कर दिया। कुछ पुलिसकर्मियों को चोट लगी है। बाद में भाजपा जिलाध्यक्ष और एएसपी के आश्वासन पर जाम खुला।
चार जुलाई की रात जेल रोड स्थित मां शीतला देवी इंटर कालेज की रखवाली कर रहे पॉलिटेक्निक के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी विजय वर्मा(35) को गोली मार कर हत्या की कोशिश की गई थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तिर्वा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया था। इन दिनों कानपुर के निजी अस्पताल में इलाज हो रहा था। शुक्रवार की रात विजय की मौत हो गई। मौत की सूचना पर घर में कोहराम मच गया। विजय के भाई प्रताप सिंह ने डिगसरा निवासी कुलदीप, सुदामा, पृथ्वीराज व चंदौली तिर्वा निवासी दीवान पर गोली मारने का आरोप लगाया था। दीवान को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। बाकी भागे हैं। विजय के परिजनों ने पुलिस पर हीलाहवाली का आरोप लगा गिरफ्तार करने की मांग करते हुए शनिवार की रात डिगसरा गांव से जुड़े जीटी रोड पर जाम लगा दिया।
जाम लगाने वालों में महिलाएं ज्यादा रहीं। सूचना पर पुलिस पहुंची तो ग्रामीणों ने पथराव कर दिया। इससे पुलिस भागकर दूर खड़ी हो गई। सीओ शिव प्रताप सिंह ने समझाने की कोशिश की, यह नहीं माने। इसके करीब एक घंटा बीस मिनट बाद भाजपा जिलाध्यक्ष नरेंद्र राजपूत पहुंचे। उन्होंने और एएसपी डॉ. अरविंद कुमार ने लोगों को समझाया। सभी गिरफ्तारी की मांग पर अड़े थे। एएसपी ने 48 घंटे में गिरफ्तारी का भरोसा दिया। तब जाम खत्म हुआ।