फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   kannauj news

वृहद गो संरक्षण केंद्र में दो गोवंशों की मौत

Fri, 16 Jul 2021 11:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jul 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
kannauj news
छिबरामऊ। भूसा और दाना के अभाव में वृहद गो संरक्षण केंद्र में दो गोवंशों की मौत हो गई। भाकियू और हिंदूवादी नेताओं के हंगामे के बाद एसडीएम, तहसीलदार अभिमन्यु कुमार मौके पर पहुंचे। पोस्टमार्टम के बाद दोनों शव जमीन में दफन करवा दिए गए। एसडीएम ने गोवंशों को हर रोज कुछ समय के लिए बाहर चरवाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

वृहद गो संरक्षण केंद्र में गुरुवार को दो गोवंशों की मौत हो गई थी। दो की हालत गंभीर थी। खुले में पड़े होने के कारण कौवों ने शवों को नोंचना शुरू कर दिया। शुक्रवार को गांव के लोगों की सूचना पर भाकियू (किसान) जिलाध्यक्ष राजा शुक्ला और हिंदूवादी नेता पुनीत दुबे युवाओं की टीम के साथ पहुंच गए। जिलाध्यक्ष का आरोप है कि गोशाला की चरनियों से भूसा और दाना नहीं था। देखरेख के अभाव में गोवंश मर रहे हैं। समय पर चिकित्सीय सुविधाएं भी मुहैया नहीं हो रही हैं।
विज्ञापन

हंगामे की सूचना पर एसडीएम देवेश गुप्त, नायब तहसीलदार अभिमन्यु कुमार, बीडीओ मनोज कुमार चतुर्वेदी और पशु चिकित्साधिकारी डॉ. मोहन सिंह, प्रधान रमेश शाक्य पहुंच गए। निरीक्षण में एसडीएम को केंद्र पर अव्यवस्थाएं मिलीं। उन्होंने नाराजगी जताते हुए पंचायत सचिव को फटकार लगा दी। पोस्टमार्टम के बाद गोवंशों के शवों को जमीन में दफन करवा दिया। इस गो संरक्षण केंद्र के निर्माण में लाखों रुपये खर्च होने के बाद भी कई गोवंशों की मौत हो चुकी है। प्रशासन हर बार गोवंशों की मौत का कारण बीमारी बताकर पल्ला झाड़ लेता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चोट लगने से हुई थी गोवंशों की मौत: डॉ. मोहन
पशु चिकित्साधिकारी डॉ. मोहन सिंह ने बताया कि एक गोवंश चरनी पर चढ़ते समय गिरकर घायल हो गया था। दूसरे को अन्ना पशु ने घायल कर दिया था। दोनों का उपचार चल रहा था। गुरुवार को दोनों की मौत हुई है। उन्होंने कहा कि गोशाला में हरे चारे के समुचित इंतजाम न होने के कारण गोवंशों को खुले में चरवाने की व्यवस्था की जाएगी।

सचिव के खिलाफ करेंगे कार्रवाई की संस्तुति
एसडीएम देवेश गुप्त ने बताया कि केंद्र पर पर्याप्त जगह होने के बाद भी पंचायत सचिव ने हरे चारे की बुवाई अब तक नहीं कराई है। केयर टेकरों के खाते न खुलने से मानदेय भी नहीं मिला है। इससे यह कार्य करने के लिए तैयार नहीं हैं। केंद्र पर एक भी रजिस्टर नहीं था। पंचायत सचिव की लापरवाही को देखते हुए कार्रवाई के लिए संस्तुति की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed