फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   kannauj news

24 घंटे बाद मिला एक व्यापारी के बेटे का शव

Mon, 28 Jun 2021 11:18 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jun 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
kannauj news
मानीमऊ। मेहंदी घाट पर पुल के पास गंगा स्नान करते समय रविवार शाम डूबे दो व्यापारियों के बेटोें में एक का शव 24 घंटे बाद मिल गया। दूसरे का सुराग नहीं लगा है। कानपुर पीएसी की रेस्क्यू टीम व स्थानीय गोताखोरों ने पूरे दिन गंगा नदी में दोनों की तलाश की। वहीं 24 जून को डूबे मानिक चंद्र का भी पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन

रविवार को गुरसहायगंज के जवाहर नगर मोहल्ले में रहने वाले किराना व्यापारी संतोष कुमार का बेटा तनू(25) और रामगंज के किराना व्यापारी सर्वेश का बेटा शिवम(20) शाम को गंगा स्नान करते समय तेज धार में बह गए थे। इनके साथ आए जवाहर नगर के ध्रुव प्रजापति(16) ने घटनास्थल से भागकर परिजनों को सूचना दी थी। रविवार रात परिजन घाट पर आ गए। गोताखोर दोनों की तलाश नहीं कर पाए। सोमवार को सुबह से स्थानीय गोताखोरों ने नदी में तलाश शुरू की।
विज्ञापन

थोड़ी ही देर में पीएसी कानपुर की रेस्क्यू टीम भी आ गई। सभी ने पूरे दिन तलाश किया। टीम ने शिवम के शव को गंगा पुल से करीब 200 मीटर की दूरी पर बरामद कर लिया। परिजन शव देखते ही दहाड़े मारकर रोने लगे। अंधेरा होने तक तनू के बारे में कुछ भी पता नहीं चल सका। वहीं गुरसहायगंज के ही 24 जून को डूबे मानिकचंद्र का भी पता अब तक नहीं लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed