{"_id":"60d6165c8ebc3ef89b657d23","slug":"kannauj-news-kannauj-news-knp6364452115","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवार लुटेरों ने गोली मारकर युवक से दो लाख रुपये लूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक सवार लुटेरों ने गोली मारकर युवक से दो लाख रुपये लूटे
विज्ञापन
सौरिख। पुराना ट्रैक्टर खरीदने के लिए बैंक से रुपये निकालकर घर जा रहे युवक को बाइक सवार लुटेरों ने गोली मार दी। दो लाख रुपये लूट लिए। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने पुलिस को जानकारी दी। घायल युवक को गंभीर हालत में सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
इलाके के मिश्राबाद निवासी साधू सिंह ने पुराने ट्रैक्टर का सौदा किया था। इसके लिए शुक्रवार को बैंक ऑफ इंडिया की बिजनौरा शाखा से दो लाख रुपये निकाल कर बाइक से घर जा रहे थे। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे की सर्विस लेन पर प्रजापति चौराहे के पास बाइक सवार लुटेरों ने साधू सिंह को रोक लिया। यह रुपयों वाला थैला छीनने लगे। विरोध करने पर इनमें से एक ने तमंचे से फायर कर दिया। कमर में गोली लगने से साधू सिंह घायल होकर गिर गए। इसके बाद यह रुपये छीनकर भाग निकले।
राहगीरों की सूचना पर परिजन घटनास्थल पर पहुंच गए। मामले की जानकारी पुलिस को दी। साधू सिंह को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर साधू सिंह से घटना की जानकारी ली। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सीओ शिवकुमार थापा ने बताया कि लुटेरों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों को लगाया गया है। बैंक के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।