{"_id":"604a4a318ebc3e8d3155e45a","slug":"kannauj-news-kannauj-news-knp6170072178","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में एक हफ्ते में निकले तीन कोरोना पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में एक हफ्ते में निकले तीन कोरोना पॉजिटिव
विज्ञापन
कन्नौज। जिले में एक बार फिर से कोरोना संक्रमण बढ़ने लगा है। चार दिन में तीन लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। विभाग लोगों को मास्क लगाने और दूरी बनाने पर जोर दे रहा है।
जिले में गुरुवार को भी एक शख्स की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। अब जिले में कुल संक्रमित की संख्या 3502 पहुंच गई है। 3451 लोग उपचार के बाद ठीक हो चुके हैं। नए संक्रमितों का उपचार किया जा रहा है। 48 लोग कोरोना के चलते मौत का शिकार हो चुके हैं।
उधर, सीएमओ डॉ. कृष्ण स्वरूप का कहना है कि जिले में पिछले माह से कोई केस नहीं निकला था। इस माह एक हफ्ते में तीन केस सामने आने से चिंता स्वाभाविक है। लोगों को सावधान रहने की जरूरत है। मास्क नहीं लगाया गया और दो गज की दूरी नहीं रखी तो दिक्कत हो सकती है। उन्होंने कहा कि आम नागरिक निजी अस्पताल में 250 रुपये में कोरोना वैक्सीन लगवा लें।