फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   kannauj news

आरक्षण पर आपत्तियों को आज से निपटाएंगे अफसर

Thu, 11 Mar 2021 10:16 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 11 Mar 2021 10:16 PM IST
विज्ञापन
kannauj news
कन्नौज। महाशिवरात्रि की छुट्टी के चलते गुरुवार को आरक्षण की आपत्तियां नहीं देखी जा सकीं। इनके परीक्षण और निस्तारण का काम शुक्रवार से विकास भवन सभागार में शुरू होगा। जिलेभर से आईं 407 आपत्तियों के लिए चार सदस्यों की टीम बनाई गई है। यह टीम निर्णय लेगी। अध्यक्ष डीएम का निर्णय अंतिम होगा।
विज्ञापन

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए ग्राम प्रधान समेत विभिन्न पदों की प्रस्तावित आरक्षण सूची पर आपत्तियां मांगी गई थीं। पांच दिन में 407 आपत्तियां आईं। इनमें सबसे ज्यादा प्रधान पद पर 356 हैं। वहीं क्षेत्र पंचायत सदस्य पर 36, ब्लाक प्रमुख पद तीन व जिला पंचायत सदस्य पद पर 12 आपत्तियां आई हैं। आपत्तियों का निस्तारण 10 से 13 मार्च तक करना है। 15 को अंतिम सूची प्रकाशित की जाएगी। 10 मार्च को अधिकारियों के बैठक में व्यस्त रहने, 11 को सार्वजनिक छुट्टी से आपत्तियों का निस्तारण नहीं हो सका। अब 12 व 13 मार्च को विकास भवन सभागार में निस्तारण किया जाएगा। कमेटी में डीएम अध्यक्ष, सीडीओ, अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत व डीपीआरओ सदस्य हैं। इस कार्य में एडीओ पंचायत का भी सहयोग लिया जाएगा।
विज्ञापन

इस तरह होगा आपत्ति का निस्तारण
सबसे पहले एक ब्लाक की आपत्तियों को खोला जाएगा। इसमें देखा जाएगा कि किस बिंदु पर आपत्ति की गई है। साक्ष्य क्या हैं। इसी के आधार पर कमेटी के सदस्य पिछले वर्षों के आरक्षण और आबादी से मिलान करेंगे। आपत्ति गलत मिलने पर निरस्त कर दिया जाएगा। आपत्ति सही मिलने पर चक्रानुक्रम देख हर वर्ग के आरक्षण से मिलान होगा। इसके बाद कमेटी निर्णय लेकर संस्तुति करेगी। अंतिम निर्णय डीएम का होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई आपत्तियों में साक्ष्य नहीं, आरक्षण बदलने की मांग
डीपीआरओ जितेंद्र मिश्र ने बताया कि कई आपत्तियों में साक्ष्य नहीं लगाया गया है। सिर्फ आरक्षण को बदले जाने की मांग की गई है। इन आपत्तियों को निस्तारित करने में ज्यादा दिक्कत नहीं आएगी। पिछले वर्षों और आबादी से मिलान करने के बाद निस्तारित कर दिया जाएगा।
आपत्तियों का विवरण
प्रधान पद पर आपत्तियां: 356
क्षेत्र पंचायत सदस्य पद पर आपत्तियां: 36
जिला पंचायत सदस्य पद पर आपत्तियां: 12
ब्लाक प्रमुख पद पर आपत्तियां: 3
ग्राम पंचायत सदस्य पद पर आपत्तियां: शून्य
अभी तक आईं आपत्तियां
ब्लाक आपत्ति
कन्नौज 64
तालग्राम 56
सौरिख 41
गुगरापुर 22
उमर्दा 28
छिबरामऊ 86
हसेरन 18
जलालाबाद 26
डीएम कार्यालय 56
ऑनलाइन 10
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed