{"_id":"5fc3dec18ebc3e75047cf418","slug":"kannauj-news-kannauj-news-knp5970833176","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक न मिलने पर विवाहिता की गला दबाकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक न मिलने पर विवाहिता की गला दबाकर हत्या
विज्ञापन
गुरसहायगंज (कन्नौज)। अतिरिक्त दहेज में बाइक, सोने की अंगूठी न मिलने पर पति ने पत्नी की पहले जमकर पिटाई की, बाद में गला दबाकर हत्या कर दी। आरोपी मौके से फरार हो गया। सीओ, नायब तहसीलदार छिबरामऊ समेत पुलिस टीम ने पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। पिता ने दामाद के खिलाफ पुत्री की हत्या किए जाने का मुकदमा दर्ज कराया।
थाना बिल्हौर के गांव रामबक्स पुरवा उत्तरीपुरा निवासी राजाराम ने पुत्री संतोषी (20) की शादी 15 जून को गुरसहायगंज कोतवाली के गांव बनियानी निवासी राहुल उर्फ नंदकिशोर के साथ की थी। राजाराम ने बताया कि शादी के कुछ ही दिनों बाद राहुल बेटी के साथ मारपीट करने लगा। वह अतिरिक्त दहेज में बाइक और सोने की अंगूठी की मांग करने लगा। इसको लेकर कई बार उन्होंने दमाद को समझाया लेकिन वह नहीं माना। गांव वालों के साथ बैठकर कई बार पंचायत हुई और कुछ दिन ठीक रहने के बाद दामाद फिर बेटी का उत्पीड़न करने लगता। राजाराम ने बताया कि इसी मांग को लेकर रविवार की सुबह राहुल ने पुत्री संतोषी के साथ मारपीट किया और बाद में गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। घटना के बाद वह भाग गया। पुत्री की ससुराल के पास में रहने वाले लोगों ने फोन कर सूचना दी। नवविवाहिता की हत्या पर सीओ सिटी शिव प्रताप सिंह, नायब तहसीलदार छिबरामऊ शिखा मिश्रा, कोतवाल राजा दिनेश सिंह, हल्का दरोगा राम मनोज द्विवेदी मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में ले लिया। पिता राजाराम ने राहुल के खिलाफ पुत्री की गला दबाकर हत्या किए जाने का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने जल्द आरोपी पति को पकड़कर जेल भेजने की बात कही।