फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   kannauj news

खरीद केंद्रों पर डंप हो रहा धान

Sun, 29 Nov 2020 11:17 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 29 Nov 2020 11:17 PM IST
विज्ञापन
kannauj news
कन्नौज। जिले के 33 धान खरीद केंद्रों से धान का उठान नहीं हो रहा है। सभी केंद्रों पर बड़े पैमाने पर धान डंप है। अब आगे खरीदने वाली धान के लिए अधिकांश केंद्रों पर जगह का अभाव हो गया है।
विज्ञापन

जिले में धान खरीद का लक्ष्य 03.50 लाख क्विंटल कर दिया है। इसके सापेक्ष अब तक 90 हजार क्विंटल धान 1550 किसानों से खरीद की जा चुकी है। कई दिनों से केंद्रों पर रखी धान के पैकेटों को उठाया नहीं गया है। इस कारण अब केंद्रों पर धान के पैकेट रखने की जगह का अभाव हो गया है। जगह न होने से धान खरीद केंद्रों के पास लोग धान के पैकेट छोड़कर घर जा रहे हैं। जिले में 15 अक्तूबर से 28 फरवरी तक धान की खरीद की जानी है। इस अवधि में धान खरीद का लक्ष्य हर हाल में पूरा करना है। अगर धान के पैकेट खरीद केंद्रों से न हटे तो धान खरीद प्रभावित होना तय माना जा रहा है। केंद्र प्रभारी धान के पैकेटों का उठान होने की बात कह कर किसानों की धान को केंद्र पर रख रहे हैं। इस संबंध में जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी समरेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि दो दिन में केंद्रों पर रखे धान के पैकेट का उठान कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed