फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   kannauj news

डार्क जोन क्षेत्र में सिंचाई का संकट होगा दूर, 16 करोड़ मंजूर

Sun, 29 Nov 2020 11:09 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 29 Nov 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
kannauj news
कन्नौज। जिले के डार्क जोन क्षेत्र ब्लाक तालग्राम व जलालाबाद के किसानों का जल्द सिंचाई का संकट दूर होने वाला है। इसके लिए शासन से 16 करोड़ का बजट मंजूर किया है। इसमें शेष बची 45 हेक्टेयर भूमि क्रय की जाएगी जबकि 81 पुल व पुलियों का निर्माण किया जाएगा। करीब दो साल से बजट न मिलन से सिंचाई परियोजना का काम अधूरा था।
विज्ञापन

सपा शासनकाल में ब्लाक छिबरामऊ ब्लॉक के ग्राम खोजीपुर से ब्लाक जलालाबाद ब्लॉक के ग्राम मतौली तक 27.877 किलोमीटर लंबी नहर निर्माण को मंजूरी मिली थी। खुदाई और निर्माण के लिए शासन से 161 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए थे। इसमें अभी तक 109 करोड़ रुपये का बजट मिला था। इसमें छिबरामऊ से तालग्राम तक नहर खुदाई का काम हुआ है। बाद में इसका बजट नहीं मिला। इसकी वजह से करीब दो साल काम बंद रहा। इससे क्षेत्रीय किसानों को सुलभ सिंचाई का सपना पूरा नहीं हो सका। क्षेत्रीय किसानों ने इसकी शिकायत कई बार क्षेत्रीय विधायक अर्चना पांडेय व अन्य राजनीतिक दलों से की। साथ ही सिंचाई विभाग ने भी इसका प्रस्ताव बनाकर भेजा। अब शासन से विभाग को 16 करोड़ रुपये दिए हैं। पूरी नहर के साथ माइनरों की लंबाई 75 किमी है। इसके लिए किसानों से भूमि क्रय की जानी है। इसमें किसानों से 125 हेक्टेयर भूमि क्रय की जानी थी, जिसमें अब तक 80 हेक्टेयर भूमि खरीदी जा चुकी है, जबकि 45 हेक्टेयर भूमि अभी भी चाहिए। इसके अलावा पूरी नहर में 81 पुल व पुलियों का निर्माण किया जाना है। इस धनराशि से पुल व पुलियों के अलावा किसानों से भूमि खरीद कर माइनरों के बनाने का काम तेज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed