फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   kannauj news

ट्रक व कार में भिड़ंत, फल विक्रेता की मौत

Sun, 16 Aug 2020 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 16 Aug 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
kannauj news
सौरिख(कन्नौज)। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे के सौरिख अंडरपास के पास टोल प्लाजा से नीचे उतरते समय एक कार को बिजलीघर मोड़ पर ट्रक ने टक्कर मार दी। कार में सवार फल विक्रेता की मौत हो गई। चार लोग घायल हुए। दो युवकों को गंभीर हालत में तिर्वा रेफर कर दिया गया। मैनपुरी जिले के मोहल्ला लालबाग निवासी असलम पुत्र मुश्ताक ने अपनी बेटी सोनम का निकाह तिर्वा के मोहल्ला इंदिरा नगर निवासी शकील पुत्र इलियास से तय किया था। तारीख तय करने के लिए असलम अपने सगे भाई इरशाद व अनवार (60), बहनोई शमीम पुत्र मोहम्मद शफीक व अपने भतीजे शाहनवाज पुत्र अनवार संग तिर्वा आए थे। लौटते समय आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे होते हुए सौरिख कट पर जैसे ही कार नीचे उतरी बिजलीघर के पास मोड़ पर बिधूना की तरफ से आ रहे ट्रक ने कार में टक्कर मार दी। हादसे से कार क्षतिग्रस्त हो गई व कार में सवार सभी लोग गंभीर घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस व 108 एंबुलेंस घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले कर आई, जहां पर अनवार (60) को डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। गंभीर घायल असलम व शमीम को प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज तिर्वा के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed