फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   kannauj news

17 स्वस्थ हुए, 16 पॉजिटिव मिले

Fri, 14 Aug 2020 11:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 14 Aug 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
kannauj news
कन्नौज। जिले में शुक्रवार को 17 मरीजों ने कोरोना से जंग जीती और 16 नए मरीज मिले। इन मरीजों के साथ संक्रमितों की संख्या 1551 पहुंच गई है। 271 संक्रमितों का उपचार चल रहा है और 971 ठीक हो चुके हैं। नौ लोगों की मौत हो चुकी है। इस समय 89 हॉटस्पॉट हैं।
विज्ञापन

तालग्राम प्रतिनिधि के अनुसार अमोलर गांव हॉटस्पाट घोषित कर दिया गया है। इस गांव में पांच लोग संक्रमित मिले हैं। शुक्रवार को प्रधान प्यारवती और आशा वर्कर सुमन लता पांडेय ने श्रमिकों के साथ सैनिटाइज कराया।
विज्ञापन

खड़िनी प्रतिनिधि के अनुसार ग्राम सरैया में भी 45 वर्षीय महिला पॉजिटिव मिली है। उसका गणेश शंकर विद्यार्थी हृदय रोग संस्थान में उपचार चल रहा था। पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद प्रशासन ने गांव को हॉटस्पॉट घोषित कर सील करवा दिया। सीएचसी प्रभारी डा. अजहर सिद्दीकी के नेतृत्व में स्वास्थ्य कर्मियों ने 71 लोगों के सैंपल भी लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ डा. कृष्ण स्वरूप ने बताया कि शहर के कचहरी टोला में 38 वर्षीय युवक, मोहल्ला तिवारियान सरायमीरा निवासी 42 वर्षीय युवक, गांव गढ़िया कछपुरा में 20 वर्षीय युवती, बिल्हौर कानपुर नगर की 60 वर्षीय वृद्धा, बैसाबारी कूलापुर में 13 वर्षीय किशोर, मधुपुर मानीमऊ में 54 वर्षीय अधेड़, हाजीगंज खुर्द में 32 वर्षीय युवक, गदनपुर वड्डू में 24 वर्षीय युवक, मलिकपुर में 28 वर्षीय युवक, 26 वर्षीय युवक, गौरियापुर में 40 वर्षीय व्यक्ति, मीराटोला में 27 वर्षीय युवक, बरकती मस्जिद कुसुमखोर निवासी 17 वर्षीय किशोर, जलालाबाद में 26 वर्षीय युवक, जेरकिला छिबरामऊ में 56 वर्षीय, डुडवा गुरसहायगंज में 56 वर्षीय अधेड़ की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed