{"_id":"5ea5ca088ebc3e903c17daa1","slug":"kannauj-news-kannauj-news-knp5572006141","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिसरा रिपोर्ट से खुलेगा आरती की मौत का राज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिसरा रिपोर्ट से खुलेगा आरती की मौत का राज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कन्नौज। कब्र से निकाले गए आरती के शव का पैनल से पोस्टमार्टम कराया गया। पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी कराई गई। फिलहाल पोस्टमार्टम में मौत की स्पष्ट वजह सामने नहीं आ सकी। इससे विसरा सुरक्षित कर अब विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजा जाएगा। जबकि मायके पक्ष ने हत्या का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज करने के बाद अंतिम संस्कार की बात कही है।
तिर्वा कोतवाली के गांव लोहामढ़ निवासी रामानंद की 30 वर्षीय पत्नी 20 अप्रैल से लापता हो गई थी। शनिवार को पति की निशानदेही पर पुलिस ने खेत में दफन आरती का शव निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। रविवार को डा. सुधांशु और डा. मोनिश अंसारी ने पैनल से आरती का पोस्टमार्टम किया। मिट्टी में दफन शव सड़ जाने के चलते पोस्टमार्टम में मौत की वजह स्पष्ट नहीं आ सकी है। एएसपी विनोद कुमार ने बताया कि जांच के लिए विसरा भेजा जाएगा। इसके बाद ही मौत की मुख्य वजह सामने आएगी। वहीं उन्नाव के थानाअसोहा के गांव निवादा निवासी आरती के पिता कमलेश ने ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखकर उसने कहा कि रिपोर्ट दर्ज करने के बाद ही अंतिम संस्कार किया जाएगा।