फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   kannauj news

दिल्ली लौट रहे बिहार के प्रवासी मजदूरों को कराया भोजन

Sun, 26 Apr 2020 11:18 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 26 Apr 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
kannauj news
तालग्राम। लॉकडाउन में कई मरीज गैर राज्यों में फंसे है। रविवार को करीब 30 प्रवासी मजदूर दिल्ली से साइकिल चलाते हुए बिहार के लिए क्षेत्र से निकले। बस्ती देखकर उन्होंने ग्रामीणों से भोजन मांगा। इस दौरान भाजपा नेता ने सभी लोगाें को खाना खिलाया।
विज्ञापन

रविवार केा आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे थाना तालग्राम के मधई नगला के सामने जा रहे तीस मजदूरों के जत्थे ने साइकिल रोक कर ग्रामीणों से भोजन मांगा। इस पर भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य राजेश भदौरिया ने राजस्व अधिकारियों को फोन किया, लेकिन मौके पर कोई नहीं पहुंचा। इसके बाद उन्होंने स्वयं घर में भोजन बनाकर सभी मजदूरों को खाना खिलाया। बिहार के मधवनी निवासी विवेक कुमार, पिंकू मंडल, दिलकुश कुमार, हिटलर, राजू, लोहल्टू साह, सतीश चंद्र उपेंद्र, सोनू,रमेश, दिलखुश, संजय कुमार का कहना है कि दिल्ली, हरियाणा में रहकर मजदूरी करते थे। एक माह बैठ कर गुजार दिया। लॉकडाउन खत्म होने की उम्मीद नही है। रोजगार और पैसे का संकट है इसलिए साइकिल का सहारा लेकर मधुबनी, सीतामंढी, अररिया के लिए जा रहे है। तीन दिन से साइकिल चला रहा हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed