फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   kannauj news

जनपद में लौटेंगे गैर प्रांत से 15 हजार अप्रवासी मजदूर

Sun, 26 Apr 2020 08:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 26 Apr 2020 08:30 PM IST
विज्ञापन
kannauj news
छिबरामऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश के बाद गैर प्रांत के मजदूरों को रोकने की व्यवस्था जुटाने के लिए प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी है। जनपद कन्नौज में गैर प्रांतों से लगभग 15 हजार मजदूरों के आने की संभावना है।
विज्ञापन

एसडीएम गौरव शुक्ला ने बताया कि छिबरामऊ में पांच हजार मजदूरों को क्वारंटीन कराने की व्यवस्था की जा रही है। उन्होंने बताया कि पहले से ही संचालित क्वारंटीन सेंटर आईटीआई तालग्राम, श्रीराम रिसोर्ट, मां भगवती महाविद्यालय सहित नगर के गेस्ट हाउसों में मजदूरों को 14 दिन तक क्वारंटीन कराया जाएगा। इसके बाद उन्हें उनके घर भेजकर वहां भी 14 दिन का क्वारंटीन कराया जाएगा। हरियाणा सरकार द्वारा जनपद के 104 मजदूरों को भेजा गया है। उनके आते ही रुकने का इंतजाम किया जाएगा। एसडीएम गौरव शुक्ला ने रविवार को गेस्ट हाउसों तथा विद्यालयों में पहुंचकर रुकने की व्यवस्था देखी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed