फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   kannauj news

सुरक्षा व्यवस्था में सेंधमारी कर निकले मजदूर

Sun, 12 Apr 2020 10:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 12 Apr 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
kannauj news
सौरिख। प्रदेश में दिन पर दिन बढ़ रहे कोरोना संक्रमितों की संख्या को देखते हुए सभी जनपदों की सीमाएं सील हैं। इसके बाद भी पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था में सेंधमारी कर तीन दर्जन मजदूर हरियाणा से साइकिलों द्वारा बिहार के लिए रवाना हुए हैं।
विज्ञापन

बिहार के जिला मुतिहारी के थाना पकड़ी दयाल के ग्राम चैता निवासी अक्षय, कृष्णा, सुनील, दिलीप, नरेश, अमरदीप, अनिल, शिवपूजन सहित लगभग तीन दर्जन मजदूर नौ अप्रैल को साइकिलों पर सवार होकर हरियाणा के सिकंदरपुर गुड़गांव से निकले थे। हरियाणा से लेकर सौरिख पहुंचने तक इन लोगों ने कई जनपदों की सीमाएं पार की लेकिन कहीं भी न तो इन लोगों को रोका गया और न ही चिकित्सीय परीक्षण कराया गया।
विज्ञापन

सरकार द्वारा ऐसे मजदूरों को जहां के तहां रोकने के लिए जगह-जगह क्वारंटीन वार्ड बनाए गए हैं। यहां इन लोगों को रोककर उनके भोजन व्यवस्था के साथ साथ स्वास्थ्य की निगरानी की जा रही है। ऐसे में इन मजदूरों का एक्सप्रेस वे से निकलना पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था में बड़ी चूक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हरियाणा से बिहार के लिए निकले यह मजदूर साइकिलों से लगभग 1200 किलोमीटर की दूरी तय करेंगे। मजदूरों के अनुसार वे सभी टाइल्स फैक्टरी में काम करते थे। फैक्टरी मालिक ने एक सप्ताह तक इन सभी को खाना खिलाया। बाद में एक सप्ताह का मेहनताना देकर उन्हें घर भेज दिया। जो मेहनताना दिया गया था, वह लगभग समाप्त हो चुके है। ऐसे में थकान के साथ साथ इन लोगों को भूख का भी सामना करना पड़ रहा है।

बिहार के इन मजदूरों ने पुलिस की रोक टोक से बचने के लिए जीटी रोड की बजाय आगरा लखनऊ एक्सप्रेस का सहारा लिया। मजदूरों के अनुसार यदि रास्ते में पुलिस उन्हें पकड़ लेती तो अवश्य ही 14 दिनों के क्वारंटीन वार्ड में रोक देती। इसलिए इन मजदूरों ने वार्डों में रुकने की बजाय चोरी छिपे अपने अपने घरों पहुंचना ही मुनासिब समझा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed