{"_id":"628b0168ed9c6f1d7c6bc2eb","slug":"kannauj-news-after-killing-the-nephew-the-uncle-reached-the-police-station-with-an-ax-the-incident-happened-in-dariya-nagla-of-saurikh-area","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: भांजे की हत्या कर कुल्हाड़ी लेकर थाने पहुंचा मामा, सौरिख क्षेत्र के दरियाई नगला का मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: भांजे की हत्या कर कुल्हाड़ी लेकर थाने पहुंचा मामा, सौरिख क्षेत्र के दरियाई नगला का मामला
Mon, 23 May 2022 09:08 AM IST
अनुराग सक्सेना
अमर उजाला ब्यूरो, कन्नौज
अमर उजाला ब्यूरो, कन्नौज
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Mon, 23 May 2022 09:08 AM IST
सार
मैनपुरी के एलाऊ थाना क्षेत्र के ग्राम गोपालपुर निवासी सुनील 20 वर्ष से अपने ननिहाल कन्नौज जनपद के सौरिख थाना क्षेत्र के दरियाई नगला में रहता था। रविवार देर रात उसका अपने मामा सूरजपाल से विवाद हो गया जो इतना बढ़ गया कि सूरजपाल ने उसपर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया, जिसमें उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
शव को कब्जे में लेते पुलिसकर्मी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सौरिख थाना क्षेत्र के ग्राम दरियाई नगला में मामा ने भांजे की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी। इसके बाद हत्यारोपी मामा खुद ही कुल्हाड़ी लेकर सौरिख थाने जा पहुंचा। पुलिस ने आरोपी गो गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
मैनपुरी जनपद के एलाऊ थाना क्षेत्र के ग्राम गोपालपुर निवासी सुनील (32) पुत्र भीकम सिंह पिछले 20 वर्ष से अपने ननिहाल कन्नौज जनपद के सौरिख थाना क्षेत्र के दरियाई नगला में रहता था। सुनील मजदूरी करता था। रविवार देर रात उसका अपने मामा सूरजपाल से विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि सूरजपाल ने कुल्हाड़ी मारकर सुनील की हत्या कर दी।
विज्ञापन
घटना के बाद सूरजपाल पैदल ही कुल्हाड़ी लेकर सौरिख थाने गया और पुलिस को घटना के बारे में जानकारी दी। इस पर पुलिस हरकत में आ गई और सूरजपाल को हिरासत में ले लिया। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
मृतक के परिजनों को सूचना दी गई है। मृतक के परिवार में पत्नी आरती और दो बच्चे हैं, लेकिन वह 15 दिन पहले ही अपने मायके बिहार गई है। घटना की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।