फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Kannauj: Maternity groaning from pain was not admitted, delivery took place in tempo

कन्नौज : पीड़ा से कराह रही प्रसूता को नहीं किया भर्ती, टेंपो में हुआ प्रसव

Wed, 17 Aug 2022 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 17 Aug 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Kannauj: Maternity groaning from pain was not admitted, delivery took place in tempo
फोटो 03- टेंपो में नवजात और प्रसूता। संवाद - फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। प्रसव पीड़ा से कराह रही गर्भवती को जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने भर्ती नहीं किया। मेडिकल कॉलेज ले जाते समय टेंपो में महिला ने बच्चे को जन्म दिया। इस पर परिजनों ने हंगामा भी किया। सीएमएस ने टीम गठित कर मामले की जांच शुरू करा दी है।
विज्ञापन

छिबरामऊ कस्बे के बहवलपुर निवासी रोशनलाल की पत्नी ज्योति (26) को बुधवार की सुबह प्रसव पीड़ा होने लगी। परिजन ज्योति को 100 शैया अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉक्टरों ने बच्चे के तिरछा होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। एंबुलेंस से ज्योति को लेकर परिजन जिला अस्पताल पहुंचे, लेकिन महिला डॉक्टरों ने ज्योति को भर्ती करने से इन्कार कर दिया। उन्हें कानपुर या मेडिकल कॉलेज तिर्वा ले जाने की राय दी।
विज्ञापन

इधर, दर्द से कराह रही ज्योति के पति ने भर्ती करने के लिए डॉक्टर के पैर तक पकड़े, लेकिन उसे भर्ती नहीं किया गया। परिजन टेंपो से ज्योति को लेकर मेडिकल कॉलेज के निकले ही थे कि जिला अस्पताल से थोड़ी दूर पर मानपुर गांव के पास टेंपो में ज्योति ने बच्चे को जन्म दिया। परिजनों ने डॉक्टरों के खिलाफ हंगामा किया तो सड़क पर भीड़ जुट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमएस डॉ. शक्ति बसु बताया कि प्रकरण गंभीर है। पूरे मामले की जांच के लिए टीम गठित की गई है। गर्भवती को भर्ती न करने वाले चिकित्सकों और कर्मचारियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। सीएमओ डॉ. विनोद कुमार ने बताया कि प्रसूता के बयान दर्ज किए जाएंगे। बयानों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed