{"_id":"615012b157a6714b026d886a","slug":"kannauj-man-going-to-shop-was-crushed-by-vehicle-family-members-accused-of-murder-in-land-dispute","type":"story","status":"publish","title_hn":"कन्नौज: दुकान जा रहे युवक को वाहन ने कुचला, परिजनों ने जमीन विवाद में लगाया हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कन्नौज: दुकान जा रहे युवक को वाहन ने कुचला, परिजनों ने जमीन विवाद में लगाया हत्या का आरोप
Sun, 26 Sep 2021 11:57 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sun, 26 Sep 2021 11:57 AM IST
विज्ञापन
मौके पर मौजूद पुलिस
- फोटो : amar ujala
कन्नौज के छिबरामऊ तहसील के सौरिख थाना क्षेत्र में एक युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। पुलिस जे नोकझोंक हुई। सौरिख क्षेत्र के नगरिया तालपार गांव निवासी रामनाथ सिंह किसान हैं।
उनके बेटे खुशीराम (58) रविवार सुबह घर से कस्बा में स्थित दुकान पर जा रहे थे। तभी पीछे से आए वाहन ने कुचल दिया। घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को सीएचसी पर रखवा दिया जिससे परिजन भड़क गए।
जमीन विवाद के चलते गांव के ही कुछ लोगों पर हत्या का आरोप लगाते हंगामा शुरू कर दिया। शव को घर ले जाते वक्त पुलिस से परिजनों की तीखी झड़प हुई। परिजन एसपी को घटनास्थल पर बुलाने पर अड़े हुए हैं। आक्रोश को देखते हुए प्रभारी निरीक्षक सहित सभी चौकियों से फोर्स बुला ली गई है।