फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Kannauj: Mahapanchayat of Bharatiya Kisan Union will soon be held in Bhagwantpur

कन्नौज : भगवंतपुर में जल्द होगी भारतीय किसान यूनियन की महापंचायत

Sun, 28 Aug 2022 11:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 28 Aug 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Kannauj: Mahapanchayat of Bharatiya Kisan Union will soon be held in Bhagwantpur
Kannauj: Mahapanchayat of Bharatiya Kisan Union will soon be held in Bhagwantpur - फोटो : CHIBRAMAU
छिबरामऊ। भगवंतपुर की चकबंदी प्रक्रिया जल्द निरस्त न हुई तो गांव में भारतीय किसान यूनियन (टिकैत गुट) की महापंचायत होगी। यह जानकारी ग्रामसभा भगवंतपुर संघर्ष समिति ने दी है।
विज्ञापन

ग्राम सभा भगवंतपुर संघर्ष समिति ने भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के प्रदेश अध्यक्ष राजपाल शर्मा से मुलाकात की। उनको भगवंतपुर गांव की चकबंदी प्रक्रिया में बड़े पैमाने पर हुई धांधली की जानकारी दी। इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष ने डीएम कन्नौज से फोन पर बातचीत कर चकबंदी प्रक्रिया निरस्त करने की मांग की।
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि अगर जल्द ही चकबंदी प्रक्रिया निरस्त नहीं होती है तो राष्ट्रीय अध्यक्ष से बातचीत कर जल्द ही भगवंतपुर गांव में महापंचायत होगी। इसके बाद ग्राम सभा भगवंतपुर संघर्ष समिति ने भारतीय किसान यूनियन की आजीवन सदस्यता ग्रहण की। रणवीर सिंह यादव, दक्ष यादव, सुकेश कश्यप, वीरेंद्र कश्यप, भगवान दास कश्यप, सहवीर सिंह यादव, अभिनंदन सिंह और देवेंद्र सिंह यादव सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed