फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   kannauj,kannauj news,up news

27 लाख से बना सम्राट हर्षवर्धन द्वार शहर को समर्पित

Tue, 08 Nov 2022 12:07 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 08 Nov 2022 12:07 AM IST
विज्ञापन
kannauj,kannauj news,up news
हर्षवर्धन द्वार का बटन दबाकर लोकार्पण करते शंकराचार्य ज्ञानानंद तीर्थ और शांतनु महाराज। संवाद - फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। नगर पालिका परिषद की ओर से 26.90 लाख रुपये से बना सम्राट हर्षवर्धन द्वार जनता को समर्पित कर दिया गया। बाबा गौरीशंकर मंदिर के पास बने इस द्वार का लोकार्पण जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी ज्ञानानंदजी तीर्थ व आचार्य शांतनुजी महाराज ने रिमोट से किया।
विज्ञापन

सोमवार को शहर के सिद्धपीठ बाबा गौरीशंकर मंदिर के पास बने सम्राट हर्षवर्धन द्वार का लोकार्पण करने के दौरान शंकराचार्य स्वामी ज्ञानानंदजी ने कहा कि नगर पालिका की ओर से भव्य द्वार बनाया गया है। जहां भी सम्राट हर्षवर्धन होंगे, उनको हर्ष हो रहा होगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पुरातन पद्धति को संजोने के प्रयास होने चाहिए। अनादि काल से पीढ़ी दर पीढ़ी यह व्यवस्था चली आ रही है। कन्नौज की धरती हमेशा नया करती है। परिवर्तनशील जगत में नया होना यहां की विशेषता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वामी ज्ञानानंदजी ने कहा कि भूड़ा मंदिर से बाबा गौरीशंकर मंदिर तक पहुंचने में दिक्कतें होती थीं, लेकिन अब सब बदल गया है। इत्र नगरी के फूलों में सुगंध है और यहां के इत्र की सुगंध विश्व को महकाती रहेगी। उन्होंने सभी को एकजुट रहने की सलाह देकर सूर्य की किरणों की तरह रोशन करने के लिए कहा।
शांतनु महाराज ने कहा कि धरती पर सम्राट हर्षवर्धन जैसा प्रतापी राजा कोई नहीं हुआ है। प्रयागराज में होने वाले कुंभ मेले में वह साम्राज्य का कोष ही दान कर देते थे। सम्राट के नाम से बने द्वार का लोकार्पण करके उनको काफी खुशी मिली है।
इस मौके पर नगर पालिका परिषद चेयरमैन शैलेंद्र अग्निहोत्री, एमएलसी बनवारी लाल दोहरे, अमरनाथ दुबे, सभासद कुसुमा, विक्रांत अग्निहोत्री, मोहन अग्निहोत्री, मुदित मिश्र, अमन गुप्ता मौजूद रहे।

शिलापट में नाम लिखे सभी जनप्रतिनिधि नहीं आए
लोकार्पण के शिलापट में समाज कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण, सांसद सुब्रत पाठक आदि के नाम लिखे हैं, लेकिन वह कार्यक्रम में नहीं दिखे। इसके अलावा कई अधिकारी भी नजर नहीं आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed