फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   kannauj,kannauj news,up news

कन्नौज : तीन महीने से नहीं मिला वन स्टाप सेंटर कर्मियों को मानदेय

Thu, 08 Sep 2022 12:40 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 08 Sep 2022 12:40 AM IST
विज्ञापन
kannauj,kannauj news,up news
कन्नौज। शहर के विनोद दीक्षित अस्पताल (सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र) परिसर में बने सखी वन स्टाप सेंटर में तैनात सात कर्मियों को तीन महीने से मानदेय नहीं मिला है। यहां तीन पैरामेडिकल स्टाफ नर्स, इतनी ही मल्टी परपज सह चौकीदार और एक कंप्यूटर ऑपरेटर की तैनाती है।
विज्ञापन

जून 2022 से अगस्त तक की तनख्वाह न मिलने से सभी सातों कर्मचारी परेशान हैं। 17 दिन बाद शारदीय नवरात्र भी शुरू हो जाएंगे। उसके बाद आगे त्योहारों का ही क्रम बना रहेगा। महिलाकर्मियों का कहना है कि वैसे भी हर रोज का खर्चा होता है। त्योहार में तो रुपयों की अधिक जरूरत पड़ती है। तीन महीने से मानदेय न मिलने की वजह से दिक्कतें बढ़ गईं हैं।
विज्ञापन

उधर, इस संबंध में जब जिला प्रोबेशन अधिकारी इरा आर्या का पक्ष जानने के लिए सीयूजी नंबर पर संपर्क किया गया तो किसी कर्मचारी ने फोन रिसीव कर बताया कि मैडम छुट्टी पर हैं। कार्यालय की मानें तो बजट न आने की वजह से सैलरी नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किस पद पर कौन तैनात
पैरामेडिकल स्टाफ नर्स पद पर रुचि शुक्ला, बबली व रीता पाल, कंप्यूटर ऑपरेटर नूतन कटियार, मल्टी परपज सह चौकीदार पद पर शोभा, कमला व लालमन की तैनाती है। सभी की रोस्टर के तहत ड्यूटी लगती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed