फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   kannauj

अपराधियों के साथ पुलिस की वायरल हुई फोटो तो होगी कार्रवाई

Mon, 17 Aug 2020 11:18 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 17 Aug 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
kannauj
एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह - फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। अब अपराधियों का सामाजिक बहिष्कार होगा। सामाजिक कार्यक्रमों के साथ पुलिस थानों में होने वाली शांति कमेटी की बैठकों में अपराधियों के शामिल होने पर प्रतिबंध लगेगा। बिकरू कांड के बाद आईजी ने सभी पुलिसकर्मियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि अगर किसी भी अपराधी की थाना, पुलिस के सामाजिक कार्यक्रमों के अलावा अन्य आयोजनों में मंच सांझा कर पुलिसकर्मियों की फोटो वायरल हुई, तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। आईजी कानपुर जोन मोहित अग्रवाल का पत्र पुलिस कप्तान अमरेंद्र प्रसाद सिंह को सोमवार को मिल गया।
विज्ञापन

पत्र में कहा गया है कि अक्सर अपराधी किस्म के लोग थाना स्तर पर होने वाली शांति कमेटी की बैठक में शामिल होते हैं। थाना प्रभारी भी इन लोगों को पुलिस की ओर से होने वाले सामाजिक कार्यक्रमों में आमंत्रित करते है। इन मौकों पर अपराधी पुलिसकर्मियों से लेकर पुलिस अधिकारियों के साथ फोटो खिंचवा कर जनता के बीच जाकर पुलिस गठजोड़ और पैठ होने का दबाव बनाकर अवैध काम करते है। इससे अब थाना स्तर पर होने वाली बैठकों में सिर्फ वह लोग ही बुलाए जाएंगे।
विज्ञापन

जिन लोगों के खिलाफ पुलिस रिकार्ड में किसी भी प्रकार के अपराधिक मामले दर्ज नहीं है। ऐेसे 10 लोगों की सूची तैयार कर बैठकों में बुलाया जाए। अगर किसी भी पुलिस अधिकारी या कर्मचारियों की अपराधियों के साथ फोटो वायरल हुई, तो संबंधित पुलिस अधिकारी व कर्मचारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। एसपी ने अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि सभी थाना प्रभारियों को आईजी से आए पत्र की जानकारी दे दी गई है। किसी भी आयोजन में अपराधी प्रवृत्ति के लोगों को शामिल होने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed