{"_id":"62a8d01cbfea22728e1399bb","slug":"kannauj-kannauj-news-kannauj-news-knp7023716200","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी साइन कराकर ड्यूटी करती रही स्टाफ नर्स, कार्यवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्जी साइन कराकर ड्यूटी करती रही स्टाफ नर्स, कार्यवाई
विज्ञापन
कन्नौज। शहर के विनोद दीक्षित अस्पताल में संविदा पर तैनात स्टाफ नर्स के खिलाफ चिकित्सा अधीक्षक ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है। आरोप है कि स्टाफ नर्स रजिस्टर में किसी अन्य व्यक्ति से फर्जी हस्ताक्षर कराकर ड्यूटी से अक्सर नदारद रहती है। चिकित्सा अधीक्षक ने स्टाफ नर्स के खिलाफ तीन दिन का मानदेय रोकने की कार्रवाई की है।
विनोद दीक्षित अस्पताल (सीएचसी) में संविदा के पद पर तैनात लीना प्रजापति चिकित्सा अधीक्षक के निरीक्षण में बीते कई दिनों से ड्यूटी के दौरान नदारद मिली हैं। 9 जून को चिकित्सा अधीक्षक सुधांशु द्विवेदी ने सुबह साढ़े 10 बजे से अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान भी स्टाफ नर्स नदारद मिली, जबकि ड्यूटी रजिस्टर पर हस्ताक्षर थे।
चिकित्सा अधीक्षक ने स्टाफ नर्स से तीन दिन के अंदर स्पष्टीकरण मांगा है। बताया कि संविदा पर तैनात लीना प्रजापति कई बार निरीक्षण के दौरान नदारद मिलीं, जबकि ड्यूटी रजिस्टर में चेक करने पर हस्ताक्षर भी मिले। स्टाफ नर्स के खिलाफ तीन दिन के मानदेय रोकने की कार्रवाई भी की गई है।
विज्ञापन
----------------