{"_id":"62a8cf2c6c88b678374a6de4","slug":"kannauj-kannauj-news-kannauj-news-knp7023705108","type":"story","status":"publish","title_hn":"120 अमृत सरोवर पर लगी मुहर, आज से नहीं होगी खोदाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
120 अमृत सरोवर पर लगी मुहर, आज से नहीं होगी खोदाई
विज्ञापन
कन्नौज। 120 अमृत सरोवरों पर यानी आठों ब्लॉकों में 15-15 अमृत सरोवरों पर मुहर लगा दी गई है। 15 जून से शुरू हो रहा खोदाई का कार्यक्रम फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। बताया गया है कि इसकी तारीख आगे घोषित की जाएगी।
जनपद में नए 120 तालाब बनाए जाने हैं। पहले से भी 75 अमृत सरोवर चयनित हैं। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने ग्राम्य विकास मंत्री की हैसियत से जिलों में ब्लॉक स्तर पर 15-15 नए अमृत सरोवर बनाने की बात कही थी। उसी के तहत नए अमृत सरोवर चिह्नित हो गए हैं। सबसे अधिक 23 अमृत सरोवर उमर्दा तो गुगरापुर में सबसे कम पांच की खोदाई होगी। ग्राम्य विकास मंत्री ने 15 जून को एक साथ सभी का शिलान्यास करने के लिए कहा था, लेकिन कई जिलों में तैयारी पूरी न होने की वजह से इसे स्थगित कर दिया गया है।
ब्लॉकवार चयनित अमृत सरोवर
ब्लॉक अमृत सरोवर
कन्नौज 21
हसेरन 16
सौरिख 15
तालग्राम 15
उमर्दा 23
छिबरामऊ 17
जलालाबाद 08
गुगरापुर 05
बयान
15 जून को नए अमृत सरोवर का शुभारंभ नहीं होगा। शासन से पत्र आ गया है। लखनऊ से ही सभी जगह के लिए शिलान्यास होगा। उसकी जानकारी आगे दी जाएगी। जिले में 120 अमृत सरोवर चिह्नित हो गए हैं। इस्टीमेट बन रहा है।
विज्ञापन
- आरएन सिंह, सीडीओ