फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   kannauj,kannauj news

समुदाय विशेष के दुकानदारों ने दुकानें बंद कर जताया विरोध

Fri, 10 Jun 2022 11:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jun 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
kannauj,kannauj news
सौरिख में पैदल गश्त करते एसडीएम अशोक कुमार। संवाद - फोटो : CHIBRAMAU
कन्नौज। पैगंबर साहब पर टिप्पणी से आक्रोशित समुदाय विशेष के दुकानदारों ने सौरिख में दुकानें बंद रखकर विरोध जताया। जानकारी होने पर प्रशासन ने दुकानें खुलवाने के लिए काफी मशक्कत की। कुछ दुकानदारों के नाम नोट कर उन्हें कार्रवाई की चेतावनी दी। जुमा की नमाज के बाद कुछ दुकानदारों ने दुकानें खोलीं।
विज्ञापन

टिप्पणी के विरोध में कथित भारत बंद के आह्वान से निपटने के लिए प्रशासन ने रणनीति पहले ही बना ली थी। गुरुवार को शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए संभ्रांत लोगों के साथ बैठक की थी। इसके बाद भी शुक्रवार को कस्बे में समुदाय विशेष के दुकानदारों ने दुकानें बंद रखकर विरोध जताया।
विज्ञापन

जानकारी होने पर एसडीएम अशोक कुमार मौके पर पहुंच गए। प्रभारी निरीक्षक मदन गोपाल गुप्ता ने पुलिस बल के साथ बाजार में पैदल गश्त की। दुकानदारों से फोन से संपर्क कर दुकानें खोले को कहा। इसके बाद भी जब दुकानें नहीं खुलीं, तब प्रशासन ने दुकानदारों के नाम नोट कर कार्रवाई की चेतावनी दी। जुमे की नमाज के बाद कुछ दुकानदारों ने दुकानें खोलीं। विरोध को देखते हुए जुमे की नमाज के दौरान जामा मस्जिद समेत अन्य मस्जिदों के बाहर पुलिस बल तैनात रहा। इधर, डीएम राकेश कुमार मिश्रा व एसपी प्रशांत कुमार ने भी नगर के मुख्य मार्ग पर भ्रमण किया।

दुकानदार का नाम नोट करता पुलिस कर्मी। संवाद

दुकानदार का नाम नोट करता पुलिस कर्मी। संवाद- फोटो : CHIBRAMAU

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed