फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   kannauj,kannauj news

नशे में धुत किसान की मौत, हत्या का आरोप

Tue, 07 Jun 2022 01:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jun 2022 01:12 AM IST
विज्ञापन
kannauj,kannauj news
गुरसहायगंज। शराब के नशे में धुत होकर पहुंचे किसान की हालत बिगड़ गई। थोड़ी देर में किसान ने दम तोड़ दिया। मृतक की पत्नी ने अज्ञात लोगों के खिलाफ शराब में जहर देकर पति की हत्या करने का आरोप लगाया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव जमला निवासी किसान सुरेंद्र कुमार (50) रविवार रात करीब नौ बजे शराब के नशे में धुत होकर जलालाबाद से घर पहुंचे थे। इस दौरान उनकी हालत बिगड़ गई और मौत हो गई। सोमवार को कोतवाली पहुंची गीता देवी ने अज्ञात लोगों पर शराब में जहर देकर पति की हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी राजकुमार सिंह को गीता देवी ने बताया कि पति ने शराब के नशे में कहा कि उन्हें कुछ लोगों ने शराब में जहर मिलाकर दिया है। इससे उनकी हालत बिगड़ गई। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि पोस्टमार्टम कराया गया है। विसरा जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा। रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed