फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   kannauj,kannauj news

फरियादी की दोबारा आए शिकायत तो कर्मी पर करें कार्रवाई

Fri, 03 Jun 2022 12:51 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jun 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
kannauj,kannauj news
कन्नौज। मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र ने जनपद में चिट्ठी भेजी है। कहा है कि जनसुनवाई, आईजीआरएस व सीएम हेल्पलाइन में जो भी मामले आते हैं, उनका निस्तारण गुणवत्तापरक होना चाहिए। अगर लापरवाही बरती तो अधिकारी पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा है कि जो भी सीएम हेल्पलाइन पर शिकायतें मिल रहीं हैं, उनका निस्तारण जल्द किया जाए। तहसील व थाना समाधान दिवस पर आने वाली शिकायतों का जिक्र कर कहा गया है कि मुख्यमंत्री के जनता दरबार में 90 फीसदी मामले पहुंच रहे हैं, इनका निस्तारण जिले में ही किया जाए। डीएम व एसपी अपने कार्यालय में सुबह 10 से 11 बजे तक खुद जनसुनवाई करें। मुख्य सचिव ने कहा है कि जन शिकायतों पर आदेश की औपचारिकता न करके फरियादी की समस्या का निस्तारण फोन पर संपर्क कर करें। जरूरी हो तो राजस्व के मामलों में पुलिस व राजस्व विभाग की टीम भी भेजी जाए। पत्र में स्पष्ट किया गया है कि अगर फरियादी एक बार से अधिक शिकायत करता है तो समस्या का कारण समझकर दोषी कर्मी के खिलाफ कार्रवाई की जाए। अगले तहसील या थाना समाधान दिवस में उसका निस्तारण जरूर किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed