फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   kannauj,kannauj news

टप्पेबाजी कर कपड़ा व्यापारी को चलती कार से फेंका

Fri, 03 Jun 2022 12:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jun 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
kannauj,kannauj news
सौरिख। कपड़ा खरीदने के लिए छिबरामऊ जा रहे कपड़ा व्यापारी को कार में बैठाकर 60 हजार रुपये की टप्पेबाजी कर दी गई। वारदात को अंजाम देने के बाद उसे चलती कार से फेंककर बदमाश भाग गए। पुलिस बदमाशों तक पहुंचने के लिए सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है।
विज्ञापन

कस्बे के मोहल्ला सरोजिनी नगर निवासी रईस अहमद सब्जी मंडी में लगने वाले शनिवार व मंगलवार की बाजार में कपड़े बेचते हैं। गुरुवार को वह छिबरामऊ से कपड़े खरीदने जा रहा था। सकरावा तिराहे के पास कार सवार चार लोग आए और छिबरामऊ जाने के लिए लिफ्ट दे दी। थोड़ा आगे चलने पर एक व्यक्ति ने सभी लोगों से पास में रखे रुपये लिफाफे में डालने की बात कही। इस पर रईस ने साठ हजार रुपये लिफाफे में डाल दिए। कार सवार ने उसे कागजों का बंडल पकड़ा कर ईशन नदी पुल के पास चलती कार से धक्का दे दिया और भाग गए। पीड़ित ने थाने पहुंचकर पुलिस को मामले की जानकारी दी। बदमाशों तक पहुंचने के लिए पुलिस सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक मदन मोहन गुप्ता ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed