फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   kannauj,kannauj news

सीएमओ व एसीएमओ के निरीक्षण में 22 मिले गैरहाजिर, वेतन रोका-

Thu, 02 Jun 2022 12:42 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jun 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
kannauj,kannauj news
जलालाबाद सीएचसी का निरीक्षण करते सीएमओ डॉ. विनोद कुमार व एसीएमओ डॉ. डीपी आर्या। संवाद - फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं की शिकायतों पर सीएमओ से लेकर एसीएमओ ने सात सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण किया। चार चिकित्सक और 17 कर्मचारी गैरहाजिर मिलने पर सभी के वेतन रोकने के निर्देश दिए। वहीं देरी से पहुंचने वालों के पास नोटिस भेजा जाएगा।
विज्ञापन

बुधवार सुबह सीएमओ विनोद कुमार ने जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों के निरीक्षण का प्लान तैयार किया। सुबह करीब नौ बजे सीएमओ समेत एसीएमओ डॉक्टर एके मिश्रा, डॉक्टर एके जाटव, डॉक्टर जेपी सलोनिया, डॉक्टर जेजे राम, डॉक्टर बृजेश शुक्ला, डॉक्टर गीतम सिंह और डॉक्टर डीपी आर्या स्वास्थ्य सेवाओं का हाल जानने के लिए निकले। सीएमओ ने जलालाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। यहां दो डॉक्टर, एक स्वास्थ्यकर्मी और सात संविदा कर्मचारी गैरहाजिर मिले। तालग्राम सीएचसी में एसीएमओ डॉक्टर बृजेश शुक्ला को एक डॉक्टर समेत चार स्वास्थ्यकर्मी गैरहाजिर मिले, जबकि पांच अन्य कर्मचारी देर से केंद्र पर पहुंचे। सिकंदरपुर सीएचसी में एसीएमओ डॉक्टर एके जाटव को दो डॉक्टर, एक स्वास्थ्यकर्मी और सात संविदा कर्मचारी गैरहाजिर मिले।
विज्ञापन

सीएमओ डॉक्टर विनोद कुमार ने बताया कि गैरहाजिर मिले पांच डॉक्टर समेत 17 कर्मचारियों का एक-एक दिन का वेतन रोका गया हैं। देर से पहुंचने वाले कर्मचारियों को नोटिस देकर समय पर पहुंचने की हिदायत दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed