फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   kannauj,kannauj news

बरसात ने दी राहत, आंधी लाई आफत

Mon, 23 May 2022 11:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 23 May 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
kannauj,kannauj news
सोमवार को आंधी के बीच जीटी रोड जिला अस्पताल के निकट इस तरह दिखा नजारा। संवाद - फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। मौसम विभाग के अलर्ट के बीच सोमवार को सुबह तेज आंधी और रिमझिम बरसात ने गर्मी से लोगों को राहत दे दी। कई मार्गों पर पेड़ और पोल गिरने से बिजली आपूर्ति ठप हो गई। रास्ते भी जाम हो गए। किसानों को बारिश ने सुकून दिया। हालांकि कई जगह मक्का की फसल गिर गई। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि अमूमन 43 के करीब रहने वाले तापमान में 18 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज हुई है।
विज्ञापन

21 से 25 मई तक मौसम वैज्ञानिकों ने बरसात, आंधी, बिजली कड़कने आदि की भविष्य वाणी की थी। सोमवार को सुबह 10 बजे के बाद बदली छाने के साथ तेज हवाएं धूल भरी आंधी में बदल गई। साथ ही रिमझिम बरसात भी होने लगी। बदले मौसम से तापमान गिर गया, जिससे लोगों को काफी राहत मिली।
विज्ञापन

उधर, पेड़ गिरने से तिर्वा-कन्नौज फोरलेन पर यातायात पर असर पड़ा। बिजली के तार व पोल भी टूट गए, इससे आपूर्ति ठप हो गई। कई सरकारी कार्यालयों में कामकाज भी ठप हो गया। अंधेरा छाने से कर्मचारियों को दिक्कतें हुईं। वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक डॉ. वीके कनौजिया का कहना है कि बरसात से मक्का, मूंगफली और सब्जियों की फसल को फायदा है। वहीं मक्का गिरी होगी, जिसमें पहले से पानी लगा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिजली ने ठप करा दिया सरकारी दफ्तरों में काम
आंधी-पानी की वजह से जिले की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। सरकारी दफ्तरों का भी काम बंद हो गया। कई कार्यालयों में अंधाकुप्प हो गया। विकास भवन, ब्लॉक व तहसील समेत कई कार्यालयों में दिक्कतें हुईं। कुछ विभागों में जनरेटर चलाकर काम हुआ।
50 पोल गिरे, दो ट्रांसफार्मर फुंक गए
यूपीपीसीएल के अधिशासी अभियंता शादाब अहमद ने बताया कि आंधी-पानी में 50 पोल धराशायी हो गए हैं। शहर के पाटा नाला और हरदेवगंज मोहल्ले में दो ट्रांसफार्मर भी फुंक गए हैं। जगह-जगह पेड़ गिरने से बिजली के तार भी टूट गए हैं। आपूर्ति शुरू करने में रातभर का समय लगेगा।
55 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलीं हवाएं
कृषि मौसम वैज्ञानिक अमरेंद्र यादव ने बताया कि बदले मौसम में अधिकतम तापमान 25.6 और न्यूनतम 24.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। बरसात दो मिमी नापी गई। 50-55 किमी प्रति घंटे से तेज हवाएं चलीं। कुछ दिनों से अधिकतम तापमान 42-43 के करीब था। करीब 18 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज हुई है।

जिला अस्पताल की बिजली एक घंटे रही गुल, फिर हाई वोल्टेज
बदले मौसम ने जिला चिकित्सालय की बिजली भी गुल कर दी। करीब एक घंटे तक अस्पताल की बिजली गुल रही। उसके बाद बिजली आई, लेकिन 300 वोल्टेज आने से सीटी स्कैन मशीन और डिजिटल एक्स-रे मशीन बंद रही। पैथोलॉजी और ब्लड बैंक के कंप्यूटर उपकरण फुंक गए। हृदय रोग विभाग में टेक्नीशियन अजीत कुमार ने मोबाइल की लाइट जलाकर काम निपटाया। मरीजों को काफी देर तक दिक्कतें र्हुइं।

तहसील सदर के निकट रिमझिम बरसात के बीच गुजरते वाहन। संवाद

तहसील सदर के निकट रिमझिम बरसात के बीच गुजरते वाहन। संवाद- फोटो : KANNAUJ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed